TOP BANNER
Sponsored

टमाटर की जैविक खेती कर रहे किसानों को शीघ्र दिया जाएगा किसान क्रेडिट कार्ड – एलडीएम

  जमुआ : नाबार्ड और आइडिया के सहयोग से जमुआ प्रखंड में गठित एफपीओ पर्णहरित प्रोड्यूसर कम्पनी और जमुआ फार्मर्स प्रोड्यूसर कम्पनी के किसानों द्वारा कर रहे टमाटर की जैविक खेती का विजिट करने बुधवार एलडीएम रविन्द्र कुमार सिंह जमुआ पहुंचे। उनके साथ नाबार्ड गिरिडीह के डीडीएम आशुतोष प्रकाश और बैंक ऑफ इंडिया जमुआ के

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Nov 18, 2020 Nov 18 75 Views
Share

 

जमुआ : नाबार्ड और आइडिया के सहयोग से जमुआ प्रखंड में गठित एफपीओ पर्णहरित प्रोड्यूसर कम्पनी और जमुआ फार्मर्स प्रोड्यूसर कम्पनी के किसानों द्वारा कर रहे टमाटर की जैविक खेती का विजिट करने बुधवार एलडीएम रविन्द्र कुमार सिंह जमुआ पहुंचे। उनके साथ नाबार्ड गिरिडीह के डीडीएम आशुतोष प्रकाश और बैंक ऑफ इंडिया जमुआ के शाखा प्रबंधक वसीम अकरम भी साथ थे ।

मौके पर उन्होंने कहा कि टमाटर की जैविक खेती कर रहे किसानों को शीघ्र किसान क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा । अच्छे किसानों को अच्छी खेती के लिए कभी पैसों की कमी नहीं होगी । डीडीएम आशुतोष प्रकाश ने कहा कि एफपीओ के द्वारा किसानों को संगठित कर वैज्ञानिक तरीके से खेती कर मात्र एक साल में किसानों को लखपति बनाया जाएगा । उन्होंने कहा कि अच्छे किसानों को आगे बढ़ाने के लिए बैंक और सरकार तत्पर है ।

शाखा प्रबंधक वसीम अकरम ने कहा कि टमाटर की खेती कर रहे किसानों को शीघ्र केसीसी दिया जाएगा । तीनों पदाधिकारियों ने चचघरा और नईटाँड में टमाटर की नर्सरी का विजिट किया और एफपीओ के कार्यों की सराहना की । कहा कि किसान संगठित होकर इस तरह काम करेंगे तो बाजार स्वत: गाँव में आएगा । मौके पर पर्णहरित प्रोड्यूसर कम्पनी के डायरेक्टर सुरेश वर्मा , जमुआ एफपीओ के डायरेक्टर दीपक वर्मा , शंकर वर्मा सीईओ राजेश वर्मा , सीईओ सुनील कुमार , शंकर वर्मा सहित कई किसान मौजूद थे ।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories