AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जमुआ प्रखण्ड मुख्यालय में शिविर लगाकर किसानों को दिया गया बीज, विधायक रहे उपस्थित

जमुआ : कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर हुए बिना गांवों में खुशहाली नहीं आ सकती। सरकार को कृषकों की जरूरतों के अनुसार बीज खाद उपलब्ध कराना चाहिए।उक्त बातें जमुआ के विधायक केदार हाजरा ने बुधवार को जमुआ प्रखण्ड मुख्यालय में आयोजित बीज वितरण शिविर में कही। उन्होंने कहा कि जमुआ बड़ा प्रखण्ड है बावजूद पैक्सों में


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जमुआ : कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर हुए बिना गांवों में खुशहाली नहीं आ सकती। सरकार को कृषकों की जरूरतों के अनुसार बीज खाद उपलब्ध कराना चाहिए।उक्त बातें जमुआ के विधायक केदार हाजरा ने बुधवार को जमुआ प्रखण्ड मुख्यालय में आयोजित बीज वितरण शिविर में कही। उन्होंने कहा कि जमुआ बड़ा प्रखण्ड है बावजूद पैक्सों में एवं प्रखण्ड में ऊंट के मुंह मे जीरा के समान बीज भेजे गए।

कहा कि जरूरतों के मुताबिक बीज उपलब्ध नहीं होने से कृषि पैदावार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। कृषक मित्र और जनसेवक ,कृषि कर्मी आपस में समन्वय से कार्य करें।कहा कि बीज उन्नत किस्म के हैं और पर्याप्त रसायन से युक्त हैं जिन्हें सिर्फ बीज के रूप में ही इस्तेमाल निरापद होगा।कहा कि जिन्हें बीज दें उनकी कम से कम दो बार निरीक्षण भी जरूरी है।

इन जगहों में बनाया गया है क्लस्टर

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गेंहू के लिए प्रतापपुर,मेडो चपरखो,करोडीह और कुरहोबिन्दो को क्लस्टर बनाया गया है।मसूर के लिए चकमन्जो,पोबी,पालमो,चोरगता,गोरों,करिहारी को क्लस्टर बनाया गया है।शेष पंचायत को सरसों के लिए क्लस्टर बनाया गया है।खरीफ में जिन 74 कृषकों को धान के बीज मिले उन्हें चना प्रत्यक्षण के लिर दिए गए।विधायक ने कृषक मित्रों को पंचायत में बीज पारदर्शी तरीके से वितरण को कहा।

ये रहे उपस्थित

शिविर में सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र यादव, प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव महतो,सलाहकार समिति के वकिंल विश्वकर्मा, लक्ष्मण महतो, नरेश यादव, फरिद आलम, भाजपा नेता प्रदीप सिंह के अलावे बद्री यादव,रामकुमार वर्मा,सुदामा यादव,राजेश सिन्हा, पवन राम,सुनील द्विवेदी,रीतलाल वर्मा,रब्बुल हसन,आलम अंसारी,प्रदीप कुमार,नियामत अंसारी,देवकी यादव,शैलेश यादव,मॉसरर्फ अंसारी,तुपलाल वर्मा,मोहन दास,किशोर कुमार,सच्चिदानंद राय,विजय पासवान सहित कई कृषक मित्र उपस्थित थे। बी ए ओ अनिल गोस्वामी,बी टी एम पवन कुमार,ए टी एम अरविंद कुमार ने बीज वितरण कार्य किया। जबकि शिविर की अध्यक्षता प्रखण्ड कृषक सलाहकार समिति के अध्यक्ष सुधीर द्विवेदी ने किया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories