AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

डीआरडीए निदेशक ने समीक्षा बैठक में कहा लापरवाही बरतने वाले बख्से नहीं जायेंगे

जमुआ : प्रखंड मुख्यालय सभागार में बुधवार को साप्ताहिक बैठक डीआरडीए निदेशक आलोक कुमार की अध्यक्षता में किया गया। बैठक के निदेशक ने मनरेगा,प्रधानमंत्री आवास,14 वीं वित्त,आदी योजनाओं की पंचायत वार समीक्षा किया और उपस्थित कर्मियों को मनरेगा सहित अन्य योजनाओं में तेजी लाने की बात कही। वहीं कार्य में लापरवाही बरतने वाले आधा दर्जन


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जमुआ : प्रखंड मुख्यालय सभागार में बुधवार को साप्ताहिक बैठक डीआरडीए निदेशक आलोक कुमार की अध्यक्षता में किया गया। बैठक के निदेशक ने मनरेगा,प्रधानमंत्री आवास,14 वीं वित्त,आदी योजनाओं की पंचायत वार समीक्षा किया और उपस्थित कर्मियों को मनरेगा सहित अन्य योजनाओं में तेजी लाने की बात कही। वहीं कार्य में लापरवाही बरतने वाले आधा दर्जन से अधिक कर्मियों को शो-कॉज किया गया।बैठक मे निदेशक आलोक कुमार ने कर्मियों को कहा कि अगर काम करना है तो दिल लगाकर करिये नहीं तो वीआरएस लेकर घर जाएं।

 

लंबित 123 सिचाई कूपों को शीघ्र पूरा करने का आदेश

 

बैठक के दौरान उन्होंने प्रखंड में दीदी बाड़ी योजना,शोकपिट,वाटर हार्वेस्टिंग,सिचाई कूप, डोभा,टीसीबी आदि सर्वाधिक मात्रा में लेने की बात कही।समीक्षा के क्रम में प्रखंड में लंबित 123 सिचाई कूपों को शीघ्र पूरा करने का आदेश संबंधित कर्मियों को दिया गया वहीं 165 आम बागवानी में चार दिनों के अंदर सिचाई कूप का अभिलेख तैयार कर कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया।

कहा कि प्रति पंचायत तीन सौ से पांच सौ मजदूरों को नित्य कार्य दिया जाना है जो पंचायत इसका पालन नहीं करेंगे उसपर कार्यवाई करने का निर्देश बीडीओ एवं बीपीओ को दिया गया। प्रधानमंत्री आवास में देर करने वाले कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई गई। लंबित इंदिरा आवास को भी पूर्ण करने की बात कही गई।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

समन्वय स्थापित कर कार्य को बेहतर बनाने का दिया निर्देश

बैठक में निदेशक श्री कुमार ने कहा कि जमुआ प्रखंड को कृषि के क्षेत्र में राष्ट्रीय बागवानी मिशन बनाया जाना है,कहा सभी लोग अपने अपने पंचायतों में चलने वाले कार्यों को हंड्रेड परसेंट उपयोगी बनाने हेतु लोगों से समन्वय स्थापित कर कार्य को बेहतर बनाने का निर्देश दिया गया।

लोगों को स्वरोजगार से जोड़े

कहा कि डोभा एवं आम बागवानी में कन्वर्जन के तहत 14वीं एवं 15वीं वित्त से योजना तैयार कर कार्य को आकर्षक रूप देते हुए लोगों को स्वरोजगार से जोड़े ।वहीं पंचायत सचिव एवं मुखिया को 14वीं एवं 15वीं वित्त से लेने वाले योजनाओ में हर हाल में गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में जिले से आये चार प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर के अलावे, परियोजना पदाधिकारी रामबिलास कुमार, बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार,बीपीओ हीरो महतो,संजय कुमार चौधरी,एई सुभाष कुमार,के अलावे सभी सभी मुखिया,पंचायत सचिव,जन सेवक,रोजगार सेवक,वेयर फुट,स्वयंसेवक आदि उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories