TOP BANNER
Sponsored

एसआईटी मेकैनिकल ब्रांच के 15 विद्यार्थियों का शिवम ऑटोटेक में हुआ चयन

गिरिडीह : सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के मेकैनिकल इंजीनियरिंग विभाग के 15 विद्यार्थियों का चयन शिवम ऑटोटेक लिमिटेड नामक कंपनी में हुआ है। यह कम्पनी मूलतः कर्नाटक राज्य के कोलार जिले में स्थित है।यह कंपनी ट्रांसमिशन गियर, शाफ़्ट, पावर ट्रेन कंपोनेंट, इंजन ट्रांसमिशन कंपोनेंट जैसे इत्यादि समानों का निर्माण करती है। शिवम ऑटोटेक भारत के

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 15, 2020 Nov 15 44 Views
Share

गिरिडीह : सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के मेकैनिकल इंजीनियरिंग विभाग के 15 विद्यार्थियों का चयन शिवम ऑटोटेक लिमिटेड नामक कंपनी में हुआ है। यह कम्पनी मूलतः कर्नाटक राज्य के कोलार जिले में स्थित है।यह कंपनी ट्रांसमिशन गियर, शाफ़्ट, पावर ट्रेन कंपोनेंट, इंजन ट्रांसमिशन कंपोनेंट जैसे इत्यादि समानों का निर्माण करती है। शिवम ऑटोटेक भारत के प्रमुख कंपनी जैसे हीरो मोटोकॉर्प, मुंजल ऑटो इंडस्ट्री, निसान और बोस्च जैसे अन्य कंपनी को अपने मैटेरियल को सप्लाई करती है।

बताया गया कि शिवम ऑटोटेक जैसे बहुस्तरीय कंपनी में सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के मेकैनिकल विभाग के 15 छात्रों का दीपावली के शुभ दिन ही चयन होना ये संस्थान के लिए गौरवान्वित होने वाले पल हैं।
इस उपलक्ष्य पर संस्थान के अध्यक्ष संजय सिंह और निदेशक निदेशक बिजय सिंह ने विद्यार्थियों के रोजगार दिलाने का श्रेय अपने संस्थान के प्रभारी प्राचार्य कौशल हँसराज, मैकेनिकल विभाग प्रमुख विशाल घोष और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के अनीश कुमार ,विष्णु दुबे और मिथिलेश वर्मा सर सहित तमाम लोगों को दिया। कहा कि ये सभी छात्रों के लिए बिना थके उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

संस्थान के प्रभारी प्राचार्य कौशल हँसराज ने कहा कि हमारे संस्थान के शिक्षक दीपावली जैसे राष्ट्रीय त्योहार में भी कार्यरत हैं और अपने इसी दृढ़ इच्छाशक्ति के बदौलत संस्थान नित नए उपलब्धियां हासिल कर रही है। विद्यार्थियों को रोजगार दिलाना सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का प्रथम लक्ष्य है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories