TOP BANNER
Sponsored

स्नातक 2017-20 के अंतिम वर्ष का परीक्षाफल जारी, सरिया कॉलेज के विद्यार्थियों का रहा बेहतर परिणाम

सरिया : विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के द्वारा गुरुवार की देर शाम बी. ए ., बी कॉम और बी एस सी सेमेस्टर 6 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया। परीक्षा में सरिया कॉलेज सरिया के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम रहा । बताते चलें की सेमेस्टर 6 के फाइनल परीक्षा में कुल 532 विद्यार्थियों

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 13, 2020 Nov 13 45 Views
Share

सरिया : विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के द्वारा गुरुवार की देर शाम बी. ए ., बी कॉम और बी एस सी सेमेस्टर 6 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया। परीक्षा में सरिया कॉलेज सरिया के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम रहा ।

बताते चलें की सेमेस्टर 6 के फाइनल परीक्षा में कुल 532 विद्यार्थियों ने भाग लिया था जिसमें 257 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने में कामयाब रहे वहीं 158 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए जबकि 117 विद्यार्थी का परीक्षा परिणाम एनसीएल आया है। जो पिछले सेमेस्टर में किसी विषय में प्रमोटेड रहे होंगे।

इस संबंध में प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर संतोष कुमार लाल ने कहा की कोरोना वैश्विक महामारी काल में भी कॉलेज के विद्यार्थियों का अच्छा परिणाम रहा कुल विद्यार्थियों में लगभग 48 परसेंट विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने में सफल रहे वहीं लगभग 30% विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय को भी धन्यवाद दिया है जो कम समय में सफलतापूर्वक परीक्षा आयोजित कर परीक्षा परिणाम जल्दी जारी करने का कार्य किये।

MIDDLE
Sponsored

शिक्षक प्रतिनिधि प्रो अरुण कुमार ने कहा की इस वैश्विक महामारी के दौरान भी सरिया कॉलेज के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम उम्दा रहा है । कॉलेज की ओर से विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षण सामग्री मुहैया कराया जा रहा था जिसके कारण परीक्षा परिणाम बेहतर आया है साथ ही विद्यार्थियों का मेहनत व शिक्षकों का मार्गदर्शन काफी सराहनीय भूमिका रही है । प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वालों में रीना कुमारी, पूजा कुमारी ,सोनी कुमारी ,गुड़िया कुमारी ,अंजली कुमारी ,प्रगति डागा ,सुदीप कुमार, संदीप मंडल ,नरेंन मिश्रा, पूनम कुमारी, सचिन मंडल, प्रदीप कुमार बसंती कुमारी आदि के नाम शामिल है।

सफल विद्यार्थियों को डॉ विनीता सिन्हा, प्रो आरके मिश्रा, प्रो कार्तिक यादव, डॉ सतीश कुमार वर्मा ,प्रो रघुनंदन हजाम, प्रो प्रमोद कुमार आदि ने बधाई दी है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories