TOP BANNER
Sponsored

70 हजार प्रतिदिन के हिसाब में हुई निगम क्षेत्र के टोल टैक्स की बंदोबस्ती

गिरिडीह : शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों से टोल टैक्स वसूलने के लिए सोमवार को नगर निगम की ओर से बंदोबस्ती की गई। उप नगर आयुक्त राजेश प्रजापति के नेतृत्व में बंदोबस्ती प्रक्रिया पूरी हुई, जिसमें 14 लोगों ने भाग लिया। टोल टैक्स नीलामी की बोली 50 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से शुरू

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 9, 2020 Nov 9 39 Views
Share

गिरिडीह : शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों से टोल टैक्स वसूलने के लिए सोमवार को नगर निगम की ओर से बंदोबस्ती की गई। उप नगर आयुक्त राजेश प्रजापति के नेतृत्व में बंदोबस्ती प्रक्रिया पूरी हुई, जिसमें 14 लोगों ने भाग लिया। टोल टैक्स नीलामी की बोली 50 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से शुरू हुई। जिसमें सबसे अधिक 70 हजार प्रतिदिन की बोली लगाने वाले आर डी रोडवेज के नाम टोल टैक्स की बंदोबस्ती की गई। यह बंदोबस्ती 31 मार्च 2021 तक के लिए की गई है।

इन्होंने लिया हिस्सा

बंदोबस्ती में रितेश पांडेय, शंकर कुमार यादव, नीकेश कुमार, रितेश सिन्हा, सिद्धार्थ , मुकेश यादव, नवीन सिन्हा, अभिषेक चौरसिया, विकास सिन्हा, नीरज साहा, सुमित रंजन, दीपक यादव, सादाब आफताब समेत कुल 14 लोगों ने हिस्सा लिया। जिसमें सबसे ज्यादा दूसरे नम्बर की बोली सादाब आफताब ने 69 हजार 5 सौ रुपए की लगाई। इसके बाद आर डी रोडवेज के दीपक यादव ने सर्वाधिक 70 हजार प्रतिदिन की बोली लगाकर बंदोबस्ती को अपने नाम कर लिया।

बंदोबस्ती प्रक्रिया में ये रहे शामिल

प्रक्रिया को पूरी कराने में सिटी मैनेजर विशाल सुमन, अर्बन प्लानर मंजूर आलम, रामकुमार सिन्हा, सहायक अभियंता अजित राम, नरेश यादव, विमल सोरेन, शम्भू सिंह शामिल थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories