AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिजली बिल की वसूली को लेकर विभाग हुआ गंभीर, कई घरों की काटी बिजली

जमुआ : बिजली बिल की वसूली को लेकर विभाग गंभीर है। बिल वसूली को लेकर दूसरे दिन भी दो अलग-अलग टीमों के द्वारा अभियान चलाया गया। कनीय अभियंता दुर्गेश नंदन सहाय ने वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को जमुआ क्षेत्र के चितरडीह, अरवाटांड, धर्मपुर, पाराखारो, गोविन्दपूरा आदि गांवों में अभियान चलाया। इस दरम्यान पांच


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जमुआ : बिजली बिल की वसूली को लेकर विभाग गंभीर है। बिल वसूली को लेकर दूसरे दिन भी दो अलग-अलग टीमों के द्वारा अभियान चलाया गया। कनीय अभियंता दुर्गेश नंदन सहाय ने वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को जमुआ क्षेत्र के चितरडीह, अरवाटांड, धर्मपुर, पाराखारो, गोविन्दपूरा आदि गांवों में अभियान चलाया। इस दरम्यान पांच हज़ार रुपया से अधिक बिल का बकाया रखने वाले दर्जनाधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया।जेई के साथ अन्य विधुतकर्मी अभियान में साथ थे।

 

दूसरी टीम का नेतृत्व विधुतकर्मी रोहित कुमार ने किया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक बकायेदारों की बिजली काटी गई।जेई श्री सहाय ने बताया कि जमुआ सबडिविजन में बिजली वसूली अभियान सहायक विधुत अभियंता के आदेश पर चलाया गया।इससे पहले शुक्रवार को प्रखंड के भुपतडीह और द्वारपहरी के दर्जनाधिक वैसे विधुत उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई थी जिसका बिल बीते कई माह से जमा नहीं किया गया था।

बताया कि सहायक विधुत अभियंता के द्वारा बिजली बिल वसूली के लिए जमुआ में दो टीम बनाये गए है। एक टीम द्वारा शुक्रवार को चिलगा फीडर में बकाया अधिक रहने के कारण झलकडीहा, पराँचीडीह, चितपहरी,नेयाडीह, ओर सिमराटांड फीडर के भुपतडीह का लाइन बन्द कर दिया गया है। इस दौरन बिजलीकर्मी सरफ़राज़ आलम ,रोहित वर्मा , के राणा , मो जहांगीर, ऊर्जा मित्र परमेश्वर कुमार ,सुरेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories