TOP BANNER
Sponsored

रक्तदान शिविर में 40 यूनिट हुआ रक्तसंग्रह, शिवम नर्सिंग होम ने किया आयोजन

गिरिडीह : शहर के बरगंडा स्थित शिवम नर्सिंग होम द्वारा अस्पताल परिसर में शनिवार को भारतीय रेड क्रोस सोसाइटी के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नर्सिंग होम की प्रबंधक डॉ. इंदिरा सिंह, डॉ. एसके सिंह, डॉ. स्मिता सिंह, डॉ. साकेत कुमार, डॉ. मधुभूषण के अलावे अस्पताल के मुकेश कुमार वर्मा,

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 31, 2020 Oct 31 71 Views
Share

गिरिडीह : शहर के बरगंडा स्थित शिवम नर्सिंग होम द्वारा अस्पताल परिसर में शनिवार को भारतीय रेड क्रोस सोसाइटी के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नर्सिंग होम की प्रबंधक डॉ. इंदिरा सिंह, डॉ. एसके सिंह, डॉ. स्मिता सिंह, डॉ. साकेत कुमार, डॉ. मधुभूषण के अलावे अस्पताल के मुकेश कुमार वर्मा, प्रदीप स्वर्णकार, राकेश कुमार सिंह समेत अन्य अस्पताल कर्मियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और शिविर को सफल बनाया। इस दौरान करीब 40 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। वहीं शिविर में प्ररेणा अरोड़ा, किरण यादव, माधुरी कुमारी, बिन्दू सिंह , उर्मिला यादव, अस्पताल की सफाईकर्मी बासमती देवी ने पहली बार रक्तदान किया।

मौके पर रेडक्रॉस गिरिडीह इकाई के चैयरमेन मदन विश्वकर्मा, वाइस चैयरमेन डॉ. तारकनाथ देव, सचिव राकेश मोदी, कोषाध्यक्ष दिनेश खेतान, सुजित कपिसवे, श्रेय क्लब के सचिव रमेश यादव, ब्लड बैंक के सहयोगी रघुनंदन प्रसाद, सोहेल अख्तर, रंजीत कुमार, मो. ईजाज, सरिता सिन्हा एवं दवा प्रतिनिधियों का सराहनीय योगदान रहा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories