TOP BANNER
Sponsored

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने पहुंचाया स्वास्थ्य केंद्र

कोदम्बरी : हिरोडीह थाना क्षेत्र के कोदम्बरी पेट्रोल पम्प के पास रविवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक मनिकबाद का रहने वाला है। बताया जाता है युवक जमुआ से अपने घर मनिकबाद जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास उसने अचानक

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 18, 2020 Oct 18 68 Views
Share

कोदम्बरी : हिरोडीह थाना क्षेत्र के कोदम्बरी पेट्रोल पम्प के पास रविवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक मनिकबाद का रहने वाला है।

बताया जाता है युवक जमुआ से अपने घर मनिकबाद जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास उसने अचानक बाइक घुमाई और पीछे से आ रही स्विफ्ट वाहन की चपेट में आगया। घटना की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी राधेश्याम पांडेय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को जमुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

मिली जानकारी के अनुसार युवक के पांव में गंभीर चोट पहुंची है। उसे रेफर कर दिया गया है। इधर टक्कर के बाद स्विफ्ट चालक वाहन लेकर भाग रहा था। ग्रामीण उसके पीछे लगे थे। इसी दौरान थाना के पास पुलिस ने वाहन को रोक कर कब्जे में ले लिया है। वहीं बाइक को भी जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

MIDDLE
Sponsored

Read more : छत से गिरकर व्यवसाई पवन अग्रवाल की मौत, शोक

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories