AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ऐपवा और भाकपा माले की महिला प्रतिनिधियों ने की पुलिस अधीक्षक से मुलाक़ात

महिलाओं की लंबित मामलों में की शीघ्र कार्रवाई की मांग गिरिडीह : ऐपवा और भाकपा माले की महिला प्रतिनिधियों  ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अमित रेणु से मुलकात की. मौके पर प्रतिनिधियों ने महिलाओं के साथ घट रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए जिलेभर के अलग-अलग थानों में लंबित मामलों पर शीघ्र कार्रवाई करने


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

महिलाओं की लंबित मामलों में की शीघ्र कार्रवाई की मांग

गिरिडीह : ऐपवा और भाकपा माले की महिला प्रतिनिधियों  ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अमित रेणु से मुलकात की. मौके पर प्रतिनिधियों ने महिलाओं के साथ घट रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए जिलेभर के अलग-अलग थानों में लंबित मामलों पर शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया. साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक से जिले में महिलाओं की सुरक्षा तथा उनके सम्मान की रक्षा सुनिश्चित कराए जाने की मांग की.

मौके पर पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधि मंडल को इसपर सकारात्मक पहल करने की बात कही. प्रतिनिधि मंडल ने लिखित रूप से दर्जनों मामलों का केस नम्बर दिया. जिसका आज तक उद्भेदन नहीं हुआ है. वहीं दोषी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है.

इसके बाद प्रतिनिधि मंडल महिलाओं ने कहा कि बगोदर विधानसभा में सोशल मीडिया पर महिला प्रतिनिधि के साथ टिप्पणी करने वाले को छोड़ दिया गया, जबकि पुलिस को आरोपी पकड़ के दिए जाने के बाद उल्टा उसी पर केस कर दिया गया. ऐसे सैकड़ों मामले है जिसमें  थाने में महिलाओं को बेहतर सम्मान तक नहीं मिलता है. इसका ऐपवा और माले  विरोध करती है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

प्रतिनिधि मंडल में जिला परिषद जयंती चौधरी, जीप सदस्य पूनम महतो, जीप सदस्य सरिता महतो, उप प्रमुख सरिता साव, ऐपवा की मिना दास, गिरिडीह माले की प्रीति भास्कर शामिल थी.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories