TOP BANNER
Sponsored

लायंस सेवा सप्ताह के तहत लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट ने बांटे मास्क

गिरिडीह : लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट के द्वारा सोमवार को जिला अधिवक्ता संघ भवन के पास 1000 पीस मास्क का वितरण किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए क्लब के सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि लायंस सेवा सप्ताह चल रहा है। पूरे सप्ताह राष्ट्रीय स्तर पर लायंस क्लब इंटरनेशनल के द्वारा सेवा कार्य

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 5, 2020 Oct 5 56 Views
Share

गिरिडीह : लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट के द्वारा सोमवार को जिला अधिवक्ता संघ भवन के पास 1000 पीस मास्क का वितरण किया गया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए क्लब के सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि लायंस सेवा सप्ताह चल रहा है। पूरे सप्ताह राष्ट्रीय स्तर पर लायंस क्लब इंटरनेशनल के द्वारा सेवा कार्य किया जाएगा। इसी कार्यक्रम के तहत आज लोगों के बीच मास्क वितरण किया गया तथा लोगों को कोविड-19 से बचाव हेतु जागरूक किया गया। साथ ही मास्क लगाकर चलने की नसीहत दी गई। बताया कि आने वाले दिनों में लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट के द्वारा डायबिटीज कैंप लगाया जाएगा तथा जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण का भी कार्यक्रम रखा जाएगा।

कार्यक्रम में क्लब सचिव लायन धर्म प्रकाश ,क्लब निदेशक लायन परमजीत सिंह छावड़ा, कोषाध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद, क्लब उपाध्यक्ष लायन अरुण कुमार साहू ,लायन अमरनाथ मंडल ,लायन रंजीत कुमार सिन्हा समेत अन्य कई सदस्य उपस्थित थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories