AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन पर शोक, झामुमो ने दी श्रद्धांजलि

गिरिडीह : झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह झामुमो केंद्रीय उपाध्यक्ष स्व० हाजी हुसैन अंसारी के निधन से शोक की लहर है। रविवार को झामुमो जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर पार्टी नेताओं ने हाजी हुसैन अंसारी को श्रद्धांजलि दी। मौके पर जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह झामुमो केंद्रीय उपाध्यक्ष स्व० हाजी हुसैन अंसारी के निधन से शोक की लहर है। रविवार को झामुमो जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर पार्टी नेताओं ने हाजी हुसैन अंसारी को श्रद्धांजलि दी। मौके पर जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मौके पर जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह वरिष्ठ केंद्रीय उपाध्यक्ष का असमय निधन हो जाना झामुमो के लिए अपूर्णीय क्षति है। इनके मृत्यु से पूरा प्रदेश मर्माहत है। हाजी साहब एक मृदभाषी एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे, इनके इसी व्यक्तितव  के कारण  समाज के हर वर्ग में खासे लोकप्रिय नेता थे। ये सुलझे हुए राजनीतिक और प्रखर वक्ता थे। ये हमेशा गरीब और मजलुमो की आवाज उठाते रहे। इनका इस प्रकार से जाना झामुमो परिवार के लिए काफी दुखद है झामुमो जिला समिति, गिरिडीह इस दुख की घड़ी में इनके परिजनों के साथ हमेशा खड़ा है।

श्रद्धांजलि सभा में प्रमिला मेहरा, राधेश्याम मोदक, गौरव कुमार , चाँद रशीद, महावीर मुर्मू, अभय कुमार, फिरोज खान, हसन इमाम पप्पू, मो० फरीद, युवराज महतो, छक्कू साव, प्रदोष कुमार, उदय सिंह, नुनुराम किस्कू, मुन्ना पांडेय, आनन्द कुमार मिश्र, बिरजू मरांडी, बबन कुमार, योगेंद्र सिंह, संजीव सिन्हा आदि उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories