TOP BANNER
Sponsored

अपनी मांगों को लेकर जल सहिया कर्मचारी संघ ने मंत्री के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

जमुआ : झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ के आह्वाहन पर जमुआ प्रखण्ड इकाई द्वारा प्रखण्ड अध्यक्ष विक्रम कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गुरुवार को बैठक की। इसके बाद संघ सदस्यों ने पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री के नाम अपनी 8 सूत्री मांगों को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। बताया गया कि जल सहिया सभी विभागीय

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 1, 2020 Oct 1 55 Views
Share

जमुआ : झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ के आह्वाहन पर जमुआ प्रखण्ड इकाई द्वारा प्रखण्ड अध्यक्ष विक्रम कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गुरुवार को बैठक की। इसके बाद संघ सदस्यों ने पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री के नाम अपनी 8 सूत्री मांगों को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा।

बताया गया कि जल सहिया सभी विभागीय कार्यों को एवं दायित्व को निष्ठापूर्वक करती आ रही है , परंतु इन सब के बावजूद जल्द सहियाओं की कई प्रकार की समस्याएं है जिस पर विचार आवश्यक है।

इन मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

  • वर्तमान दौर में महंगाई के अनुरूप सम्मान जनक मानदेय।
  • वर्तमान कोविड-19 के माहौल में भी 11 माह से जल सहिया का मानदेय भुगतान नहीं किया गया है, अविलंब मानदेय का भुगतान करने।
  • जल सहिया का निर्धारित ड्रेस कोड हर छ: माह पर उपलब्ध कराने
  • जिला स्तर पर जल सहियाओं का वरियता सूची का प्रकाशन कर पहचान पत्र अविलंब निर्गत करने
  • पी एच इ डी विभाग के रिक्त पदों पर वरियता के आधार पर जल सहियाओं को नियुक्त करने
  • शौचालय निर्माण एवं अन्य सभी प्रकार की प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने
  • जल एवं स्वच्छता से संबंधित सभी प्रकार का कार्य ग्राम स्तर पर जल सहिया को देने
  • सभी जल सहियाओं को बीमा इ पी एफ ओ योजना में शामिल कर सुरक्षा की गारंटी देने व फोटो अपलोड करने हेतु जल सहिया को मोबाईल उपलब्ध कराने की मांग शामिल है।

जल सहियाओं ने कहा कि उपरोक्त जायज मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए अपने स्तर से कार्रवाई कर मांगों की पूर्ति की दिशा में पहल करने की प्रबल आवश्यकता है। उक्त अवसर पर प्रखण्ड सचिव सितारा प्रवीण, कोषाध्यक्ष गुड़िया देवी,प्रीति सिंह, स्मिता सिन्हा,हेमंती देवी,कंचन देवी,बेबी कुमारी, खुशबू कुमारी,सरिता देवी,सरस्वती देवी,रत्ना देवी,प्रियंका कुमारी शर्मा,कंचन वर्मा ,विद्या देवी,जुलेखा प्रवीण, महपारा खातून,सावित्री देवी,रूबी कुमारी,मंजू कुमारी,अन्नू देवी,विनीता कुमारी,गीता देवी,मुमताज़ खातून सहित अन्य जलसहिया मौजूद थी।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories