AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

तिसरी में पदस्थापित CRPF हेड कांस्टेबल की मौत, कैंप में दी गई श्रद्धांजलि

गिरिडीह : जिले के तीसरी में पदस्थापित सीआरपीएफ सातवीं वाहिनी के हेड कांस्टेबल अशोक कुमार का निधन शनिवार की देर रात हो गया। रविवार की सुबह शहर के बस स्टैंड रोड स्थित सीआरपीएफ कैंप में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर मृतक जवान को सलामी दी गई। वहीं इसके बाद शव को पैतृक निवास उत्तर प्रदेश के


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिले के तीसरी में पदस्थापित सीआरपीएफ सातवीं वाहिनी के हेड कांस्टेबल अशोक कुमार का निधन शनिवार की देर रात हो गया। रविवार की सुबह शहर के बस स्टैंड रोड स्थित सीआरपीएफ कैंप में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर मृतक जवान को सलामी दी गई। वहीं इसके बाद शव को पैतृक निवास उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद स्थित नागलानारायणी गांव भेज दिया गया।

बताया गया कि शनिवार की रात जवान अशोक कुमार की तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई। आनन-फानन में उन्हें तीसरी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उन्हें दिल का दौरा पड़ा था उसके बाद जवान के शव को गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया जहां शव का पोस्टमार्टम हुआ।

सीआरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि मृतक अशोक कुमार 1991 में बहाल हुए थे एवं देश के विभिन्न हिस्सों में अपनी सेवा दे चुके थे। बताया गया कि वो पिछले साढे तीन साल से गिरिडीह में पदस्थापित थे। अपने सेवा के दौरान उन्होंने नक्सलियों से भी लोहा लिया था जिसमें वह घायल हो गए ,थे हालांकि इसके बाद भी वे ठीक होकर पुनः अपनी ड्यूटी में लगे हुए थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सीआरपीएफ अधिकारियों ने हेड कांस्टेबल अशोक कुमार के निधन को एक बड़ा नुकसान बताया साथ ही उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी गोपाल कुमार गुप्ता, तिलक राज, उप कमांडेंट नवीन कुमार विश्कर्मा, निरीक्षक महेंद्र कुमार वर्मा समेत अन्य जवान मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories