TOP BANNER
Sponsored

नर्सिंग होम में मरीज के परिजनों ने किया हंगामा, लगाए आरोप

गावां : गावां बाजार स्थित अविनाश सेवा सदन नर्सिंग होम में सोमवार को प्रसूती महिलाओं के परिजनों ने जमकर हल्ला हंगामा किया। एक तरफ जहां परिजन बच्चे की मौत हो जाने के कारण पूरी फीस देने से इंकार कर रहे थे। वहीं नर्सिंग होम द्वारा फीस जमा करने पर ही मरीजों को छोड़ने की बात

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 21, 2020 Sep 21 38 Views
Share

गावां : गावां बाजार स्थित अविनाश सेवा सदन नर्सिंग होम में सोमवार को प्रसूती महिलाओं के परिजनों ने जमकर हल्ला हंगामा किया। एक तरफ जहां परिजन बच्चे की मौत हो जाने के कारण पूरी फीस देने से इंकार कर रहे थे। वहीं नर्सिंग होम द्वारा फीस जमा करने पर ही मरीजों को छोड़ने की बात कर रहा था।

बताया गया कि मानपुर गांव निवासी मो आफताब आलम और हरिजन टोला निवासी कृष्णा तूरी ने अपनी गर्भवती पत्नी को प्रसव के लिए अविनाश सेवा सदन नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। मौके पर ऑपेरशन के जरिये प्रसव कराए जाने को लेकर 25 हजार की मांग की गई थी। जिसके बाद 15 हजार व 15 हजार 8 सौ देने पर सहमति बनी थी। इसी बीच परिजनों ने कुछ राशि अग्रिम जमा कराई थी और डीस्चार्ज के समय शेष राशि के भुगतान की बात कही थी।

जिसके बाद दोनों का ऑपेरशन किया गया लेकिन इस दौरान ही दोनों प्रसूती के बच्चों की मौत हो गई। बच्चों के मौत के बाद दोनों प्रसूता की तबीयत खराब होने लगी। जिसके बाद उनलोगों ने अपनी पत्नी का इलाज वहीं कराया।

MIDDLE
Sponsored

सोमवार को जब आफताब आलम और कृष्णा तूरी अपनी पत्नी को डिस्चार्ज करवा कर घर ले जाने पहुंचे तो नर्सिंग होम के कर्मियों ने शेष राशि जमा करने की बात कही। कर्मियों की बात से दोनों खफा हो गए और बच्चों की मौत के कारणों की बात कह शेष पैसे देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद हो हंगामा शुरू हो गया। परिजनों के अनुसार दोनों से अलग अलग राशि की मांग की गई थी।

इधर मामले की सूचना मिलते ही गावां थाना पुलिस नर्सिंग होम पहुंची और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत करवाया। लोगों ने अवैध रूप से नर्सिंग होम संचालन आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories