AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सदस्यता अभियान को लेकर युवा कुशवाहा समाज ने की बैठक

गिरिडीह : रविवार को युवा कुशवाहा समाज झारखंड संगठन कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक कल्लू राम मेमोरियल इंटर महाविद्यालय डंडीडीह गिरिडीह के परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता केशव क्रांतिकारी ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि युवा कुशवाहा समाज झारखंड आगामी 1 महीने में पूरे गिरिडीह जिले में


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : रविवार को युवा कुशवाहा समाज झारखंड संगठन कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक कल्लू राम मेमोरियल इंटर महाविद्यालय डंडीडीह गिरिडीह के परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता केशव क्रांतिकारी ने किया।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि युवा कुशवाहा समाज झारखंड आगामी 1 महीने में पूरे गिरिडीह जिले में 2020 सदस्य बनाएगी और युवाओं को इस संगठन से जोड़कर उनके अंदर कुशवाहा चेतना का विकास करेगी एवं कुशवाहा समाज में व्याप्त सामाजिक बुराइयों को दूर करने का काम करेगी।

मौके पर विवेकआनंद कुशवाहा ने कहा कि समाज में दहेज महिला उत्पीड़न जैसी बुराइयां बढ़ गई है। जिसे खत्म करने लिए के लिए सभी युवाओं को आगे आना होगा ।सुमित राज मौर्य ने कहा कि कुशवाहा युवा समाज तमाम कुशवाहा के बीच एक नई चेतना का विकास करेगी । रुपेश वर्मा ने बताया कि पूरे जिले के हर कुशवाहा गांव से युवा कुशवाहा समाज प्रथम चरण में कम से कम एक सदस्य जरूर बनाएगी। वहीं संगठन के रोहित कुमार वर्मा ने कहा कि पूरे जिले के कुशवाहा समाज के युवा अपना जबरदस्त समर्थन इस संगठन को दे रहे हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बैठक में कोविड 19 के नियमों को पालन करते हुए किया गया । मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित लाल बाबू वर्मा , विशाल वर्मा , शिवकुमार नंदन , छोटी प्रसाद वर्मा , रामानंद वर्मा , मुकेश वर्मा, नीतीश वर्मा , दौलत वर्मा , रंजन वर्मा , पप्पु कुमार वर्मा समेत दर्जनों युवा उपस्थित थे ।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories