TOP BANNER
Sponsored

सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में हुआ वेबिनार का आयोजन

गिरिडीह : सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इन दिनों अपने कार्य प्रणाली और निरंतर एकेडमिक कार्य के वृद्धिकरण के लिए चर्चित है। इस कड़ी में शुक्रवार को सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एक वेबिनार आयोजन किया गया।इस वेबिनार का शीर्षक था “कंस्ट्रक्शन सेक्टर में अवसर” वेबिनार में मुख्य अतिथि के तौर पर ए.सी.सी. लिमिटेड के उत्पादन

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 31, 2020 Jul 31 53 Views
Share

गिरिडीह : सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इन दिनों अपने कार्य प्रणाली और निरंतर एकेडमिक कार्य के वृद्धिकरण के लिए चर्चित है। इस कड़ी में शुक्रवार को सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एक वेबिनार आयोजन किया गया।इस वेबिनार का शीर्षक था “कंस्ट्रक्शन सेक्टर में अवसर” वेबिनार में मुख्य अतिथि के तौर पर ए.सी.सी. लिमिटेड के उत्पादन प्रबंधक आयुष श्रीवास्तव थे।

 

यह वेबिनार संस्थान के माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा आयोजित कराया गया था।इस वेबिनार के मुख्य अतिथि सह मुख्य प्रवक्ता आयुष श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को कंस्ट्रक्शन सेक्टर में नए नए अवसर और तकनीकी ज्ञान के बारे में अवगत कराया। उन्होंने अपने कार्यरत कंपनी ए. सी.सी. लिमिटेड के बारे में भी विद्यार्थियों को अवगत कराया। उन्होंने कंपनी के पूरे सिस्टम को जिसमे सीमेंट के लिए कच्चे पदार्थ से लेकर फाइनल आउटपुट प्रोडक्ट के बनने तक के कार्यप्रणाली को समझाया।

 

उन्होनें यह भी बताया कि ए. सी.सी. जैसे अन्य दिग्गज कंपनियों में नए रोजगार के अवसर को कैसे प्राप्त किया जा सकता है।विद्यार्थियों ने भी कई रोचक सवाल कर अपने जिज्ञासा को शान्त किया। इस वेबिनार में सभी विभाग के विद्यार्थियों ने शिरकत की।

MIDDLE
Sponsored

संस्थान के निदेशक बिजय सिंह ने बताया कि संस्थान अक्सर सेमिनार आयोजन करती आई है, परंतु इस कोरोना संकट काल के कारण ऑनलाइन सेमिनार (वेबिनार) का आयोजन किया गया।

वेबिनार के अंत में धन्यवाद ज्ञापन का कार्य संस्थान के प्रभारी प्राचार्य कौशल हंसराज, माइनिंग विभाग प्रमुख विष्णु दुबे, मैकेनिकल विभाग प्रमुख विशाल घोष, इलेक्ट्रिकल विभाग प्रमुख पिन्टू कुमार, सिविल विभाग प्रमुख बीरेंद्र कुमार के सम्मिलत स्वर से हुआ। वेबिनार का संचालन मीडिया प्रमुख विपिन चौधरी ने किया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories