AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सदर प्रखंड में शुरू किया गया पौधारोपण कार्य, श्रमिकों को उपलब्ध कराया गया रोजगार

गिरिडीह : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न परिस्थिति तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने हेतु राज्य सरकार द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को पंचायत स्तर पर शुरू किया गया है। जिससे श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराकर लाभान्वित किया जा सके। ताकि उनकी रोजमर्रा ज़िंदगी प्रभावित न हो। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के निर्देश


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न परिस्थिति तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने हेतु राज्य सरकार द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को पंचायत स्तर पर शुरू किया गया है। जिससे श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराकर लाभान्वित किया जा सके। ताकि उनकी रोजमर्रा ज़िंदगी प्रभावित न हो।

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के निर्देश पर जिले के विभिन्न पंचायतों में गरीब कल्याण रोजगार अभियान एवं मनरेगा के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं तथा विभागीय योजनाओं के तहत प्रवासी श्रमिकों को रोज़गार उपलब्ध कराकर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को बीपीओ ने गिरिडीह प्रखंड के सेनादोनी पंचायत में पौधारोपण का पिट भरने का कार्य शुरू किया गया। ग्रामीण स्तर पर इन योजनाओं के शुरू होने से काफी श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगा।

वहीं जल एवं मृदा संरक्षण कार्यों से गांव का पानी गांव एवं खेत का पानी खेत में ही रोका जा सकेगा। बताया गया कि इसका उद्देश्य जल संरक्षण व शुद्ध वातावरण के साथ साथ श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बीपीओ ने सेनादोनी पंचायत में शुरू किए गए पौधारोपण कार्यों का अवलोकन किया तथा ग्रामीणों को कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को देखते हुए सुरक्षा के दृषटिकोण से सावधानी के साथ साथ मास्क का उपयोग एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए कार्य करने की सलाह दी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories