TOP BANNER
Sponsored

न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन के साइडिंग निर्माण को लेकर उपायुक्त ने रेलवे को लिखा पत्र

गिरिडीह : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के द्वारा मंडल रेल प्रबंधक, पूर्व मध्य रेलवे, मंडल कार्यालय, धनबाद को पत्र प्रेषित कर जानकारी दी गई कि न्यू गिरिडीह रेलवे लाइन का रेल शीर्ष कच्चा है जिसके कारण रेल शीर्ष पर बारिश का जल जमाव हो रहा है और मिट्टी दलदल बन जाती है। जिससे अप्रोच रोड/साइडिंग

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 16, 2020 Jul 16 53 Views
Share

गिरिडीह : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के द्वारा मंडल रेल प्रबंधक, पूर्व मध्य रेलवे, मंडल कार्यालय, धनबाद को पत्र प्रेषित कर जानकारी दी गई कि न्यू गिरिडीह रेलवे लाइन का रेल शीर्ष कच्चा है जिसके कारण रेल शीर्ष पर बारिश का जल जमाव हो रहा है और मिट्टी दलदल बन जाती है। जिससे अप्रोच रोड/साइडिंग जाने का रास्ता भी बुरी तरह से खराब हो गया है। साइडिंग पर खाली ट्रक भी नहीं चल पा रही है जिसके कारण बैगन अनलोडिंग हेतु ट्रक बैगन तक नहीं पहुंच पा रही है।

Read More : फिर धरे गए 10 साइबर अपराधी, साइबर डीएसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

गौरतलब है कि कोविड-19 के दौरान भारी मात्रा में खाद्यान्न सामग्रियां NFSA एवं OWS योजना के तहत खाद्य निगम के द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है जिसमें न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन के शीर्ष NGRH का मरम्मती का कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण कठिनाई हो रही है। अतः इस संबंध में उपायुक्त के द्वारा मंडल रेल प्रबंधक, पूर्व मध्य रेलवे मंडल कार्यालय, धनबाद को अनुरोध किया गया कि न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन का साइडिंग का निर्माण कार्य/मरम्मतीकरण कार्य अविलंब पूर्ण करने की कार्रवाई की जाए ताकि खाद्यान्न सामग्री के आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो एवं लाभुकों को ससमय खाद्यान्न सामग्री की आपूर्ति सुचारु रुप से की जा सके।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories