TOP BANNER
Sponsored

राजस्व से संबंधित कार्यों में लाएं तेजी, अपर समाहर्ता ने बैठक कर दिए निर्देश

गिरिडीह : समाहरणालय सभागार में बुधवार को अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा की अध्यक्षता में राजस्व से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अपर समाहर्ता ने जमीनों के म्युटेशन से संबंधित कार्यो की समीक्षा करते हुए लंबित आवेदनों की जानकारी ली एवं सभी अंचलाधिकारी को निदेशित किया कि सभी

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 15, 2020 Jul 15 31 Views
Share

गिरिडीह : समाहरणालय सभागार में बुधवार को अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा की अध्यक्षता में राजस्व से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अपर समाहर्ता ने जमीनों के म्युटेशन से संबंधित कार्यो की समीक्षा करते हुए लंबित आवेदनों की जानकारी ली एवं सभी अंचलाधिकारी को निदेशित किया कि सभी आवेदनों को उचित कारणों के साथ समाधान कराये। साथ ही वैसे आवेदन जिसमे कोई त्रुटि हो तो उनको भी उचित कारणों के साथ अस्वीकृत करे।

 

बेहतर रणनीति के तहत करें कार्य

 

इसके अलावे अवैध जमाबंदी के संबंध में उन्होंने जानकारी दी कि सभी अंचलों में अवैध जमाबंदी के मामलों में सभी को नोटिस किया जा चुका है। सभी अंचलाधिकारी अभिलेख तैयार कर जिला राजस्व कार्यालय में जमा कराए। इसके अलावे सभी अवैध जमाबंदी जमीनों को मुक्त कराने हेतु अपर समाहर्ता ने सभी अंचलाधिकारी को एक बेहतर रणनीति के तहत कार्य करने को कहा।

 

निःशुल्क वाले भूमि हस्तांतरण के संबंध सभी अंचलाधिकारी को उन्होंने निर्देश दिया कि जिस कार्य हेतु जमीन का हस्तांतरण हुआ है उक्त स्थल पर वही कार्य किया जाय अन्यथा संबंधित पर करवाई किया जाय। समीक्षा बैठक के क्रम में अपर समाहर्ता ने जिले में अंचलवार कितने ग्राम प्रधान, मूल रैयत के पद स्वीकृत है तथा स्वीकृत पद के विरुद्ध कितने कार्यरत है एवं कितने पद रिक्त है, इन सबसे जुड़ी विस्तृत जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली साथ ही अधिकारियों को निदेशित किया कि जल्द से जल्द ग्राम प्रधान, मूल रैयत के रिक्तियों से संबंधित सूची तैयार कर जिले को उपलब्ध कराया जाय, ताकि संबंधित विभाग द्वारा अग्रेतर कार्रवाई की जा सके।

MIDDLE
Sponsored

समीक्षा बैठक के क्रम में अपर समाहर्ता ने विभिन्न विभागों यथा- निबंधन कार्यालय, जिला खनन विभाग, जिला उत्पाद विभाग आदि से राजस्व संग्रहण की समीक्षा करते हुए मासिक एवं वार्षिक लक्ष्य की जानकारी के साथ सभी संबंधित अधिकारियों को राजस्व संग्रहण में वृद्धि हेतु आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया ।

अपर समाहर्ता ने बैठक के माध्यम से सभी अंचलाधिकारी को निदेशित किया कि राजस्व से संबंधित जितने भी आवेदन आ रहे है सभी का रिपोर्ट तैयार करे एवं उचित कारणों के साथ सभी का निष्पादन ससमय कराया जाय। साथ हीं उन्होंने सभी अंचलाधिकारी को निदेशित किया कि अपने स्तर से भी सारे कार्यो को निरीक्षण करे ताकि सारे कार्यो की प्रगति सही से एवं समय पर हो सके।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories