TOP BANNER
Sponsored

ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

डुमरी(गिरिडीह) : निमियाघाट मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक तोपचांची बाटरबोर्ड निवासी मनोज महतो था। बताया जाता है कि शुक्रवार की देर शाम निमियाघाट से वह अपनी पत्नी को लेकर बाइक से लेकर तोपचांची जा रहा था। इसी दौरान वह ट्रेलर की जद में आ गया।

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 27, 2020 Jun 27 46 Views
Share

डुमरी(गिरिडीह) : निमियाघाट मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक तोपचांची बाटरबोर्ड निवासी मनोज महतो था।

बताया जाता है कि शुक्रवार की देर शाम निमियाघाट से वह अपनी पत्नी को लेकर बाइक से लेकर तोपचांची जा रहा था। इसी दौरान वह ट्रेलर की जद में आ गया। मौके पर पत्नी के हल्ला मचाने पर लोग दौड़े और ट्रेलर रुकवाया। इस दौरान ट्रेलर उसे घसीटते हुए आगे बढ़ गई।

इसे भी पढ़ें : फंदे से झूलता मिला विवाहिता का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप 

MIDDLE
Sponsored

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने NH2 को जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना पर डुमरी प्रमुख यशोदा देवी, जिप सदस्य दिनेश महतो समेत अन्य जनप्रतिनिधि व पुलिस मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। मगर भीड़ कुछ सुनने को तैयार नहीं थी।

बाइक सवार की मौत

इसके बाद बीडीओ सोमनाथ बंकिरा, अंचलाधिकारी रवि भूषण प्रसाद मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद सड़क से जाम हटा। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने ले गई। जहां कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

 

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह में फिर 7 कोरोना मरीजों की हुई पुष्टि, एक ही परिवार के 4 

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories