TOP BANNER
Sponsored

युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्रा ने मंत्री और सांसद से की मुलाक़ात

विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा पत्र गिरिडीह : युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्रा ने राज्य सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्रालय, वित्त मंत्रालय के मंत्री, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव एवं झारखंड राज्य से राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू से विभिन्न मांगों को लेकर मुलाकात की और मांग पत्र

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 10, 2020 Jun 10 37 Views
Share

विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा पत्र

गिरिडीह : युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्रा ने राज्य सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्रालय, वित्त मंत्रालय के मंत्री, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव एवं झारखंड राज्य से राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू से विभिन्न मांगों को लेकर मुलाकात की और मांग पत्र सौंपा. इस दौरान ऋषिकेश मिश्रा के साथ युवा इंटक के राज्य के महासचिव कन्हैया पांडे भी साथ थे.

ऋषिकेश ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सह राज्य सरकार के वरीय मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव एवं राज्यसभा के सांसद धीरज प्रसाद साहू से उचित आश्वासन मिला है. माननीयों ने जल्द से जल्द मामलों का निपटारा करने की बातें कही है.

ऋषिकेश ने बताया कि उन्होंने इन मुद्दों को मंत्री और सांसद के समक्ष रखा.

 

  • निजी विद्यालयों के द्वारा अगस्त तक का स्कूल फीस माफ करने.
  • मनरेगा के माध्यम से विभिन्न प्रवासी मजदूरों को कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में रोजगार देने.
  • बंद पड़े फैक्ट्री ,छोटे उद्योग को राज्य सरकार के द्वारा वित्तीय सहायता कर शुरू करवाकर वहां पर प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने.
  • डीएवी प्रबंधन के द्वारा निकाले गये अनुबंध शिक्षक कर्मियों को वापस रोजगार में रखने एवं उनका 3 माह का वेतन भुगतान करने.
  • बिनोवा भावे विश्वविद्यालय एवं बिनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय के अंतर्गत अनुबंध पर कार्यरत व्याख्याता के वेतन का भुगतान करने.
  • पेंडिंग पड़े राशन कार्ड को जल्द से जल्द शुरू करवाने
  • बालू घाट से बालू का अधिकार वापस मुखिया को देते हुए ग्राम पंचायत के द्वारा बालू का उठाव किये जाने.
  • राज्य सरकार में कार्यरत संविदा कर्मियों को जल्द से जल्द भविष्य निधि एवं राज्य बीमा निगम का लाभ दिलवाले एवं उनका बकाया वेतन देने.
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories