TOP BANNER
Sponsored

मोदी सरकार 2.0 के प्रथम वर्ष के पूर्ण होने पर किया गया पत्र का वितरण

गिरिडीह : मोदी सरकार के 2.0 के प्रथम वर्ष के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मोदी सरकार प्रचार प्रसार योजना चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में बुधवार को गिरिडीह विधानसभा में पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने लोगों को पार्टी द्वारा जारी पत्र का वितरण किया. पर्चा वितरण डॉक्टर लेन

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 10, 2020 Jun 10 48 Views
Share

गिरिडीह : मोदी सरकार के 2.0 के प्रथम वर्ष के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मोदी सरकार प्रचार प्रसार योजना चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में बुधवार को गिरिडीह विधानसभा में पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने लोगों को पार्टी द्वारा जारी पत्र का वितरण किया. पर्चा वितरण डॉक्टर लेन से लेकर कचहरी रोड, टावर चौक से कालीबाड़ी होते हुए मकतपुर तक किया गया. पत्र वितरण कार्यक्रम को करते हुए पूर्व विधायक ने लोगों को मोदी सरकार के द्वारा किये गए कार्यों को विस्तार पूर्वक बताया.

 

एक निर्णय लेने वाली उत्तरदायी सरकार : निर्भय कुमार शाहाबादी

 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार 2.0  का प्रथम वर्ष बहुत ही प्रभावशाली और चुनौती पूर्ण रहा है. इस अवधि मे जनादेश शासन की गति,सरकारी योजनाओं की अंतिम व्यक्ति तक पहुंच,मजबूत बुनियादी ढांचा और दशकों से लटके मुद्दों के समाधान को उच्च प्राथिमिकता दी गयी. कहा कि चुनौती पूर्ण इसलिए कि कोविड -19 और अम्फान चक्रवात ने जो अभूतपूर्व संकट खड़े किए,उससे जो दुख और विपदा आई ,साथ ही भारी नुकसान हुआ. श्री शाहाबादी ने कहा कि आज देश में एक निर्णय लेने वाली उत्तरदायी सरकार है, जो देशवासियो के लिए फिक्रमंद है.

 

ये थे मौजूद

 

इस अवसर पर इस कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर राजेश पोद्दार, सह संयोजक सौरभ मिश्रा, महापौर सुनील कुमार पासवान,दिनेश यादव,नगर कार्यक्रम प्रभारी सिंकू सिन्हा, नगर अध्यक्ष सदानंद वर्मा, संजय सिंह, रंजन सिन्हा, राजेश जायसवाल, संजीत सिंह पप्पू, संत कुमार लल्लू, संदीप डंगायच, दीपक स्वर्णकार, नीलू सिन्हा, हबलु गुप्ता, सुमित सिंह, सदानंद राम, सीताराम वर्मा, सुमन सिन्हा, प्रकाश दास, पंकज गुप्ता, मनोज मोर्या, सतेंद्र कुमार,वीरेंद्र वर्मा मौजूद थे.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories