TOP BANNER
Sponsored

सूरत से पहुंचे काफी संख्या में मजदूर, सोशल डिस्टेंस का नहीं हुआ पालन

बगोदर : विभिन्न प्रदेशों से प्रवासी मजदूरों का आने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार की अहले सुबह बगोदर में बनाये चेक नाका में बसों से सूरत , रायपुर समेत अन्य राज्यों से मजदूर बगोदर पहुंचे। हजारों की संख्या में पहुंचे प्रवासी मजदूरों के बीच स्क्रीनिंग के दौरान शारीरिक दूरी के नियम की

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk May 7, 2020 May 7 38 Views
Share

बगोदर : विभिन्न प्रदेशों से प्रवासी मजदूरों का आने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार की अहले सुबह बगोदर में बनाये चेक नाका में बसों से सूरत , रायपुर समेत अन्य राज्यों से मजदूर बगोदर पहुंचे। हजारों की संख्या में पहुंचे प्रवासी मजदूरों के बीच स्क्रीनिंग के दौरान शारीरिक दूरी के नियम की धज्जियां उड़ती दिखी।

इस बाबत नोडल पदाधिकारी सह सीओ एके ओझा ने बताया कि बगोदर बस पड़ाव में लगातार प्रवासी मजदूरों की भीड़ जुट रही है। जहां सभी की स्क्रीनिंग की जा रही है वहीं होम क्वारेंटाइन का मुहर लगाकर उन्हें छोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि ज्यादा भीड़ बढ़ने से परेशानी बढ़ी हुई है । जिसे देखते हुए सरिया कॉलेज में भी सेंटर बनाया गया है, ताकि परेशानी कम हो।

मौके पर बगोदर-सरिया अनुमंडल पदाधिकारी राम कुमार मंडल, बीडीओ रविन्द्र कुमार, स्वास्थ्य कर्मी में शुभम कुमार,नीतीश कुमार,विजय शर्मा,संतोष कुमार, सूरज कुमार समेत अन्य इस कार्य में जुटे हुए हैं।

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories