TOP BANNER
Sponsored

12वीं की परीक्षा दिए विद्यार्थियों के लिए आईसेक्ट विश्वविद्यालय में नि:शुल्क ऑनलाइन कक्षाएं

विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग की भी होगी सुविधा हजारीबाग : आईसेक्ट विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रम की ऑनलाइन कक्षाएं व ऑनलाइन प्लेसमेंट के बाद 12वीं की परीक्षा दिए विद्यार्थियों के लिए पर्सनालिटी डेवलपमेंट, इंग्लिश कम्युनिकेशन व सॉफ्ट स्किल की नि:शुल्क ऑनलाइन कक्षाएं मंगलवार से शुरू की गई है। साथ ही ऐसे सभी विद्यार्थियों के लिए कैरियर

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Apr 20, 2020 Apr 20 63 Views
Share

विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग की भी होगी सुविधा

हजारीबाग : आईसेक्ट विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रम की ऑनलाइन कक्षाएं व ऑनलाइन प्लेसमेंट के बाद 12वीं की परीक्षा दिए विद्यार्थियों के लिए पर्सनालिटी डेवलपमेंट, इंग्लिश कम्युनिकेशन व सॉफ्ट स्किल की नि:शुल्क ऑनलाइन कक्षाएं मंगलवार से शुरू की गई है। साथ ही ऐसे सभी विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग की सुविधा भी ऑनलाइन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

इस बाबत जानकारी देते हुए आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने बताया कि देश लॉकडाउन की स्थिति से गुजर रहा है और ऐसे में 12वीं की परीक्षा दिए विद्यार्थियों के लिए कैरियर सलाह आवश्यक है। इन परिस्थितियों में इन विद्यार्थियों के साथ साथ उनके माता-पिता पर भी एक मनोवैज्ञानिक दबाव बना हुआ है कि भविष्य के सुनहरे राह को हासिल करने के लिए आखिरकार विद्यार्थी किस पाठ्यक्रम की ओर और कहां रुख करें। इसी के मद्देनज़र आईसेक्ट विश्वविद्यालय की ओर से नि:शुल्क कैरियर काउंसलिंग की व्यवस्था की गई है ताकि विद्यार्थियों को बेहतर कैरियर सलाह दिया जा सके।

 

राह तय करने में मिलेगी मदद

श्री गोविंद ने बताया कि कैरियर काउंसलिंग के बाद विद्यार्थियों में भी आत्मविश्वास का भाव उत्पन्न होगा और साथ ही साथ उनके माता-पिता को भी वैसे विद्यार्थी के साथ मिलकर भविष्य की राह तय करने में मदद भी मिलेगी।

MIDDLE
Sponsored

लॉकडाउन में पढ़ाई ना हो बाधित

कुलसचिव ने बताया कि लॉकडाउन में विद्यार्थीयों की पढ़ाई बाधित ना हो, इसलिए विश्वविद्यालय में शुरुआत से ही ऑनलाइन कक्षाओं के जरिए निरंतर सभी विभाग के पाठ्यक्रमों की पढ़ाई जारी है। साथ ही अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन प्लेसमेंट की सुविधा भी विश्वविद्यालय की ओर से दी गई है और अब झारखंड व पड़ोसी राज्य के वैसे सभी विद्यार्थी जो 12वीं की परीक्षा दे चुके हैं, उनके लिए इंग्लिश कम्युनिकेशन, पर्सनालिटी डेवलपमेंट व सॉफ्ट स्किल की नि:शुल्क ऑनलाइन कक्षाओं की शुरुआत की गई है ताकि लॉकडाउन के दौरान घर बैठे सभी विद्यार्थी इन कक्षाओं का उपयोग कर सकें और अपने आने वाले भविष्य को उज्जवल बना सकें।

ऐप के जरिए ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ

उन्होंने बताया कि इसमें इच्छुक सभी विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। इसके लिए ऐसे विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.aisectuniversityjharkhand.ac.in पर जाकर पंजियन करा सकते हैं या विश्वविद्यालय का हेल्पलाइन नंबर 8404884433 या 8252299990 पर संपर्क कर पूरी जानकारी ले सकते हैं। श्री गोविंद ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी पंजीयन कराकर या विश्वविद्यालय हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर मोबाइल या कंप्यूटर में प्रयोग किए जाने वाले जूम ऐप के जरिए ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ नि:शुल्क उठा सकते हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories