TOP BANNER
Sponsored

लॉकडाउन में फँसे मजदूरों को आप ने दिलाई मदद – कृष्ण मुरारी

गिरिडीह : आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि लॉकडाउन में झारखंड के कई प्रवासी मजदूर महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, आंध्रा प्रदेश, उड़ीसा, चेन्नई, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल में फँसे हुए हैं । इन प्रवासी मजदूरों को अविलंब मदद की आवश्यकता है । उन्होंने मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से आग्रह किया है कि

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Apr 16, 2020 Apr 16 60 Views
Share

गिरिडीह : आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि लॉकडाउन में झारखंड के कई प्रवासी मजदूर महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, आंध्रा प्रदेश, उड़ीसा, चेन्नई, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल में फँसे हुए हैं । इन प्रवासी मजदूरों को अविलंब मदद की आवश्यकता है । उन्होंने मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से आग्रह किया है कि सरकार इस दिशा में जल्द पहल करे।

 

बताया कि  गिरिडीह जिला के पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत खुखरा थाना क्षेत्र के ग्राम पलमा हरलाडीह का निवासी मनोज कुमार टुडू सपरिवार जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं लॉकडाउन में उत्तराखंड के हरिद्वार जिला के सिडीकुल थाना अंतर्गत रावली मेहदूद नेहरू नगर में फँसे हुए हैं । उनके पास पैसा और राशन खत्म हो गया था । मनोज कुमार टुडू के अनुज मुकेश टुडू जो पीरटांड़ में घर पर हैं उन्होंने यह जानकारी  आम आदमी पार्टी गिरिडीह के जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शर्मा को दी । जिसके बाद श्री शर्मा ने  गुरुवार को सोशल मीडिया पर अपने साथियों  को यह जानकारी दी । जिससे मनोज टुडू को दस हजार की मदद मिली ।

मनोज टुडू और मुकेश टुडू ने आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शर्मा को इसके लिए धन्यवाद दिया है  । बताया कि इसी प्रकार  गिरिडीह के जमुआ विधानसभा के  तीन लोग दिल्ली वजीरपुर में फँसे हुए हैं उनलोगों को भी आम आदमी पार्टी के पहल पर  वजीरपुर विधानसभा के विधायक राजेश गुप्ता ने सुखा राशन उपलब्ध कराया । श्री शर्मा ने कहा कि  लॉकडाउन में गरीब और मध्यम वर्ग का जीना मुश्किल हो गया है । सरकार को मध्यम वर्ग के लिए भी सोचना चाहिए ।  मध्यम वर्ग  अपनी पीड़ा किसी को सुना भी नहीं पा रहा  है । वो घूँट घूँट कर जी रहा है ।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories