TOP BANNER
Sponsored

चित्रकला प्रतियोगिता में अनुभव और शुभोदीप ने मारी बाजी

गिरिडीह : सराक प्राचीन जैन महासंघ द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता में 50 से अधिक बच्चों ने एक से बढ़कर एक चित्र बनाते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। 5 से 10 वर्ष आयु के जूनियर ग्रुप में बंगलौर के अनुभव मंडल प्रथम और बांकुड़ा की देबोलीना माजी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Apr 12, 2020 Apr 12 47 Views
Share

गिरिडीह : सराक प्राचीन जैन महासंघ द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता में 50 से अधिक बच्चों ने एक से बढ़कर एक चित्र बनाते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। 5 से 10 वर्ष आयु के जूनियर ग्रुप में बंगलौर के अनुभव मंडल प्रथम और बांकुड़ा की देबोलीना माजी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं गिरिडीह मधुबन के विक्रम राय तृतीय स्थान पर रहे।तीनों ने कृषक जीवन को सुंदर तरीके से कागज पर उकेरा। बांकुड़ा के अबीर माजी ने चतुर्थ और कोलकाता की प्रत्युषा माजी ने पंचम स्थान प्राप्त किया।

वहीं 11 से 15 वर्ष आयु के सीनियर ग्रुप में बांकुड़ा के शुभोदीप माजी ने उम्दा चित्रकारी करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। पश्चिम बर्दमान के भास्कर माजी और संचिता माजी क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। इन सभी ने कोरोना से बचाव को लेकर चित्र के माध्यम से लोगों में जागरूकता संदेश दिया।

     जूनियर ग्रुप विजेता अनुभव मंडल

 

सीनियर ग्रुप में आसनसोल की पूर्वाशा माजी द्वितीय और जामताड़ा के रितेश माजी तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक गिरिडीह के वरिष्ठ चित्रकार बद्री दास और बांकुड़ा के चित्रकार आशीष कर थे। सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को डिजीटल सर्टिफिकेट भेजा जा रहा है।

MIDDLE
Sponsored

 

           सीनियर ग्रुप के विजेता शुभोदीप माजी

 

लॉकडाउन समाप्त होने के बाद सभी विजेताओं को डाक द्वारा विशेष पुरस्कार भेजा जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन में सराक प्राचीन जैन महासंघ के संदीप माजी, सुखोमय माजी, रितेश सराक, काजल राय और हाराधन माजी का सराहनीय योगदान रहा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories