TOP BANNER
Sponsored

राशन वितरण में मनमानी कर रहे डीलरों पर गिरी गाज, 7 डीलर निलंबित

डीएसओ ने की कार्रवाई गिरिडीह : डीलरों के मनमाने रवैये पर सख्ती के साथ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के आदेश के बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुदेश कुमार ने कार्रवाई करते हुए 7 राशन डीलरों को निलंबित कर दिया है। इस बाबत जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि लगातर इन

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Apr 9, 2020 Apr 9 85 Views
Share

डीएसओ ने की कार्रवाई

गिरिडीह : डीलरों के मनमाने रवैये पर सख्ती के साथ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के आदेश के बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुदेश कुमार ने कार्रवाई करते हुए 7 राशन डीलरों को निलंबित कर दिया है। इस बाबत जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि लगातर इन डीलरों की शिकायत आ रही थी। जिसके बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

उन्होंने बताया सदर प्रखंड के जीतपुर पंचायत में मुखिया एवं स्थानीय ग्रामीणों की शिकायत पर वे स्वयं पहुंचकर जांच किए तो पाया कि डीलर ने समय पर अनाज का वितरण नहीं किया है। अनाज की मात्रा में भी कटौती की जा रही है।जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल संबंधित डीलर जुनेश मुर्मू को निलंबित करते हुए बगल के डीलर प्रवीण कुमार मुर्मू को यह दुकान टैग कर दिया।

 

इसके साथ ही परातडीह पीडीएस डीलर मोहम्मद सलीम, फुलजोरी पंचायत के उजाला स्वयं सहायता समूह, घोसे पंचायत के गादीटांड के मनोज राय, जमुआ के मलहो गांव के नारायण राय, फ़िटकोरीया पंचायत के मोहम्मद नसरुद्दीन और बेंगाबाद पूर्वी के दशरथ महतो की दुकान को निलंबित कर दिया गया है। डीएसओ ने कहा कि 976 डीलरों द्वारा जिलेभर में राशन वितरण किया जा रहा है। जहां भी गड़बड़ी की जाएगी। वहां सीधे कार्रवाई होगी।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories