TOP BANNER
Sponsored

सीआरपीएफ की 81वीं वर्षगांठ, रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

गिरिडीह : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 81 वीं वर्षगांठ पर बुधवार को सातवीं वाहिनी गिरिडीह बटालियन के द्वारा मुख्यालय प्रांगण में रेडक्रॉस सोसाइटी, रोटरी क्लब और सदर अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्वेकच्छिक रक्तदान शिविर में वाहिनी के कमांडेंट अनिल कुमार भारद्वाज समेत 80 से 90 कार्मिकों ने रक्तदान किया।

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 4, 2020 Mar 4 47 Views
Share

गिरिडीह : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 81 वीं वर्षगांठ पर बुधवार को सातवीं वाहिनी गिरिडीह बटालियन के द्वारा मुख्यालय प्रांगण में रेडक्रॉस सोसाइटी, रोटरी क्लब और सदर अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्वेकच्छिक रक्तदान शिविर में वाहिनी के कमांडेंट अनिल कुमार भारद्वाज समेत 80 से 90 कार्मिकों ने रक्तदान किया।

 

सभी को करना चाहिए रक्तदान

 

मौके पर कमांडेंट अनिल कुमार भारद्वाज ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल जो कि देश के विभिन्न स्थानों पर तैनात है। यह बल आंतरिक सुरक्षा ही नहीं अपितु किसी भी प्रकार की आपदा एवं जनकल्याण हेतु सदैव अग्रसर होकर अपने कर्तव्य का निर्वाहन कर रही है। कहा कि इस प्रकार का रक्तदान शिविर का आयोजन लगातार होता आ रहा है तथा आम जनता की सेवा के लिए रक्तदान करते रहेंगे। उन्होंने सभी से रक्तदान की अपील करते हुए कहा कि सभी को रक्तदान करना चाहिए ताकि शरीर की कोशिकाओं का निर्माण होता रहे।

 

ये रहे उपस्थित

 

इस मौके कमांडेंट अनिल कुमार भारद्वाज, द्वितीय कमान अधिकारी तिलक राज, उप कमांडेंट आलोक रंजन, रण सिंह, डॉ संदीप कुमार, रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन मदन लाल विश्कर्मा, सचिव राकेश मोदी, डॉ तारकनाथ देव, डॉ दिनेश खैतान, डॉ चरणजीत सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories