TOP BANNER
Sponsored

समय रहते मुख्य धारा से जुड़े माओवादी, दिल से किया जायेगा स्वागत : एसपी सुरेन्द्र झा

  सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत बृहद मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन   डुमरी(गिरिडीह) : सीआरपीएफ 154 बटालियन के कमांडेंड आलोक वीर यादव के नेतृत्व में मंगलवार को गिरिडीह जिले के अति नक्सल प्रभावित पारसनाथ पहाड़ के तलहटी में बसे सुरही गाँव में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत बृहद मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 3, 2020 Mar 3 58 Views
Share

 

सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत बृहद मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन

 

डुमरी(गिरिडीह) : सीआरपीएफ 154 बटालियन के कमांडेंड आलोक वीर यादव के नेतृत्व में मंगलवार को गिरिडीह जिले के अति नक्सल प्रभावित पारसनाथ पहाड़ के तलहटी में बसे सुरही गाँव में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत बृहद मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया । कैंप का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जिले के एसपी सुरेन्द्र कुमार झा व सीआरपीएफ 154 वीं बटालियन के आलोक वीर यादव के द्वारा किया गया।

सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत बृहद मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन

कार्यक्रम में पारसनाथ तलहटी के नीचे बसे गांव खुट्टा, खेज वाली, सुरही, बरवा चातर, तुलसी टांड़ आदि गांव के  ग्रामीण महिला पुरुषों ने उपस्थित होकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और दवाइयां ली। मौके पर एसपी सुरेंद्र कुमार झा एवं कमांडेंट आलोक भरी यादव के हाथों कंबल, पानी रखने का ड्राम समेत अन्य उपयोगी सामानों का वितरण भी किया गया  ।

 

कार्यक्रम से बनता है जनता और पुलिस के बीच में मधुर संबंध

 

एसपी सुरेंद्र झा ने सीआरपीएफ द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से जनता और पुलिस के बीच में संबंध मधुर बनता है एवं ग्रामीण जनता को करीब से देखने का और समझने का मौका मिलता है । उन्होंने संबोधन में नक्सलियों से मुख्यधारा में आने की अपील करते हुए कहा कि नक्सलवाद के तहत खून खराबा करना मानवीय समाज के लिए क्षति है ।

MIDDLE
Sponsored

संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि जो भी नक्सली आत्मसमर्पण करना चाहते हैं उनका हृदय से स्वागत है ।सरकार का सरेंडर नीति बहुत ही कारगर और सराहनीय है अतः जो भी नक्सली बनकर इधर-उधर घूम रहे है , वे मुख्यधारा में आकर शांति से अपना जीवन व्यतीत करें तथा परिवार में समृद्धि लाने में योगदान करें । बताया कि नक्सलवाद किसी भी समस्या का हल नहीं है, समस्या का निदान शांतिपूर्वक  संवैधानिक रूप से ही किया जा सकता है ।

 

उन्होंने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को उनके  प्रतिभा के अनुसार रोजगार मुहैया करवाना एवं रोजगार लायक बनाना भी हमारा धर्म और कर्तव्य है। अगर कोई युवा अपनी काबिलियत रखते हैं तो नजदीकी थाने अथवा सीआरपीएफ कैंप में आकर संपर्क करें, ताकि पुलिस उन युवाओं और युवतियों के लिए उनके योग्यता अनुसार रोजगार मुहैया कराने के क्षेत्र में कारगर कदम उठा सके।

 

 

सिविक  एक्शन प्लान गरीब परिवारों को समर्पित

 

सीआरपीएफ कमांडेंट आलोक वीर यादव ने कहा कि हमारा सिविक  एक्शन प्लान केवल गरीब परिवारों को समर्पित है जो वंचित एवं शोषित है । सीआरपीएफ हमेशा इन शोषित वंचित नागरिकों के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम कर कुछ ना कुछ मदद करता है, ताकि उनका जीवन सुख में बनाने में हम भी कुछ अपना रोल अदा कर सकें।

MIDDLE
Sponsored

 

ये रहे मौजूद

 

कार्यक्रम सीआरपीएफ के निमियाघाट 154 बटालियन के सहायक कमांडेंट सुनील सिंह व अमर सिंह की देखरेख में आयोजित की गई थी। वहीं इस मौके पर एएसपी दीपक कुमार, डुमरी एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह, निमियाघाट थाना प्रभारी विकास कुमार पासवान, एएसआई विकेश कुमार मेहरा, मुखिया प्रतिनिधि दौलत राम समेत दर्जनों सीआरपीएफ के जवान मोजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories