TOP BANNER
Sponsored

समस्या : नाली के अभाव में टूट रहा जीटी रोड, सड़क पर वह रहा गंदा पानी

बगोदर(गिरिडीह) : एक लंबे समय से बगोदर जीटी रोड के किनारे नाली की समस्या जस की तस बनी हुई है। बताते चलें कि जीटी रोड में फ़ॉर लाइनिंग किए जाने के बाद बगोदर बाजार से लेकर मझलाडीह तक नाली की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई, जिसका खामियाजा आज बगोदर नीचे  बाजार के लोगों  को

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 3, 2020 Mar 3 55 Views
Share

बगोदर(गिरिडीह) : एक लंबे समय से बगोदर जीटी रोड के किनारे नाली की समस्या जस की तस बनी हुई है। बताते चलें कि जीटी रोड में फ़ॉर लाइनिंग किए जाने के बाद बगोदर बाजार से लेकर मझलाडीह तक नाली की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई, जिसका खामियाजा आज बगोदर नीचे  बाजार के लोगों  को भुगतना पड़ रहा है । बगोदर के नीचे बाजार में रह रहे लोगों के घरों से निकलने वाला गन्दा पानी सड़कों पर बह रहा है । जिसे लेकर आम लोगों को चलने के साथ वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं  नीचे बाजार में संकट मोचन मंदिर भी है । जहां पूजा करने जाने के लिए मजबूरन लोग गंदे पानी को पार करते हैं । इस बाबत स्थानीय लोगों ने उक्त सड़क के किनारे नाली निर्माण किये जाने की मांग की है ।

 

 

क्या कहते हैं लोग

 

स्थानीय अमित कुमार उर्फ बिट्टू ने कहा कि नाली के अभाव लोगों के घरों से निकलने वाली गन्दा पानी सड़क पर बह रहा है । इससे सड़क भी टूट रही है और जीटी रोड गड्ढे उभर गये हैं। आये दिन सड़क दुर्घटना भी बढ़ रही है। कहा कि पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो से सड़क के किनारे नाली निर्माण की मांग की थी । आश्वासन भी मिला  था, लेकिन आगे कुछ नहीं हुआ।  स्थानीय लोगों ने वर्तमान विधायक विनोद कुमार सिंह से इस दिशा में पहल करने की मांग की है ।

 

नहीं किसी को ध्यान

 

नवीन कुमार चौरसिया ने कहा कि सड़क के किनारे नाली निर्माण को लेकर स्थानीय जन प्रतिनिधियों  का कोई ध्यान नहीं है । जिसके कारण लोगों को कई तरह की परेशानी बढी है । बिना बारिश के भी सड़क पर जल जमाव हो जाता है । स्थानीय मुखिया लक्ष्मण महतो से कई बार इसकी जानकारी दी गयी, लेकिन इस पर कोई पहल नहीं किया जा रहा है ।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories