TOP BANNER
Sponsored

गैस चूल्हा जलाने में झुलसी युवती, बचाने में भाई भी जला, धनबाद रेफर

डुमरी(गिरिडीह) : डुमरी के कुलगो पंचायत स्थित बरवाटांड़ टोला में गैस चूल्हा जलाने के क्रम में एक युवती बुरी तरह झुलस गई। वहीं युवती को बचाने में भाई का भी दोनों हाथ झुलस गया। युवती गिरधारी सिंह की 17 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी है। वहीं युवक अजय सिंह है। आनन फानन में ग्रामीणों द्वारा 108

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 29, 2020 Feb 29 46 Views
Share

डुमरी(गिरिडीह) : डुमरी के कुलगो पंचायत स्थित बरवाटांड़ टोला में गैस चूल्हा जलाने के क्रम में एक युवती बुरी तरह झुलस गई। वहीं युवती को बचाने में भाई का भी दोनों हाथ झुलस गया। युवती गिरधारी सिंह की 17 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी है। वहीं युवक अजय सिंह है। आनन फानन में ग्रामीणों द्वारा 108 एम्बुलेंस के जरिये डुमरी रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अजय सिन्हा द्वारा दोनों को बेहतर उपचार के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया।

 

इस बाबत युवती की मां शनिचरिया देवी ने बताया कि खाना बनाने के लिए  माचिस की तिल्ली जलाते ही युवती के कपड़े में आग पकड़ लिया। हल्ला मचाने पर भाई अजय सिंह पहुंचा और  बचाने का प्रयास किया। जिसमें उसके हाथ भी झुलस गए। बताया कि गैस का नॉब खुला रह गया था। जिस कारण यह हादसा होगया। युवती की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories