AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कमरे में मृत अवस्था में पड़ा मिला मनरेगा जेई, पुलिस कर रही मामले की जांच

गिरिडीह : पचंबा थाना क्षेत्र के 28 नम्बर भण्डारीडीह में गुरुवार की सुबह मनरेगा जेई का शव कमरे में पड़ा मिला। मामले की भनक लगते ही काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और पचंबा थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। बता दें कि मृतक जावेद अंसारी गांवा में पदस्थापित थे और वह भण्डारीडीह


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : पचंबा थाना क्षेत्र के 28 नम्बर भण्डारीडीह में गुरुवार की सुबह मनरेगा जेई का शव कमरे में पड़ा मिला। मामले की भनक लगते ही काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और पचंबा थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। बता दें कि मृतक जावेद अंसारी गांवा में पदस्थापित थे और वह भण्डारीडीह में किराए के मकान में रहते थे।

 

कैसे मिली जानकारी

 

बता दें कि जेई से मिलने आज सुबह एक महिला कुछ काम से उनके पास पहुंची थी। महिला ने बताया कि आने से पहले उसने फोन भी लगाया। मगर मोबाइल स्विच ऑफ था। जिसके बाद वह सीधे उनके मकान पहुंची। वहां पहुंचने पर उसने आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। कमरे का दरवाजा हल्का खुला रहने पर उसने अंदर झांका तो जेई अचेत पड़े थे। इसके बाद उसने हल्ला मचाया तब आस पास के लोग जुटे और पुलिस को इसकी सूचना दी।

 

डीएसपी 2 ने पहुंच की मामले की जांच

 

मामले की सूचना पर डीएसपी 2 संतोष कुमार मिश्रा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से मामले की जानकारी ली। मौके पर डीएसपी ने कहा कि आस पड़ोस के लोगों से जानकारी मिली कि उन्हें बहुत तरह की शारीरिक समस्या थी। मौत का तत्काल कोई कारण नहीं दिख रहा। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा।  पुलिस हर चीज पर नज़र रखते हुए जांच कर रही है यदि परिवार वाले कुछ सूचना देते हैं या और भी जानकारी मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories