TOP BANNER
Sponsored

आय से अधिक संपत्ति मामले में एनोस व परिवार के 7 सदस्यों को 7-7 साल की सजा

रांची : आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व मंत्री एनोस एक्का समेत परिवार के 7 सदस्यों को सीबीआई की विशेष अदालत ने फैसला सुना दिया है। मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने पूर्व मंत्री एनोस उनकी पत्नी मेनका एक्का, भाई गिध्दियन एक्का,रिश्तेदार रोशन मिंज, दीपक लकड़ा, जयकांत बाड़ा और इब्राहिम एक्का को 7

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 25, 2020 Feb 25 80 Views
Share

रांची : आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व मंत्री एनोस एक्का समेत परिवार के 7 सदस्यों को सीबीआई की विशेष अदालत ने फैसला सुना दिया है। मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने पूर्व मंत्री एनोस उनकी पत्नी मेनका एक्का, भाई गिध्दियन एक्का,रिश्तेदार रोशन मिंज, दीपक लकड़ा, जयकांत बाड़ा और इब्राहिम एक्का को 7 साल की सजा सुनाई है साथ ही 50 हजार का जुर्माना भी लगाया है।

 

2012 में हुआ था आरोप गठन 

 

बता दें कि 2008 में निगरानी ब्यूरो ने प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद में हाइकोर्ट के निर्देश पर 10 अगस्त 2010 को सीबीआइ द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गयी और 27 जनवरी 2012 को पहली एवं 11 दिसंबर 2012 को दूसरी बार चार्जशीट दाखिल की गयी थी। वहीं 23 अगस्त 2012 को एनोस समेत अन्य पर आरोप गठन हुआ था।

एनोस एक्का समेत उनके परिवार के सदस्यों पर लगभग 16 करोड़ 82 लाख रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा था और इस मामले में सीबीआइ के द्वारा 148 गवाह पेश किये गये थे। वहीं एनोस एक्का की तरफ से बचाव के लिए 140 गवाहों को कोर्ट में उपस्थित कराया गया था।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories