TOP BANNER
Sponsored

गिरिडीह में भू-माफियाओं की नजर नगर निगम के सामुदायिक भवन पर! वार्ड 6 की सरकारी जमीन की रजिस्ट्री की कोशिश, निगम मौन

गिरिडीह : नगर निगम में भू-माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब नगर निगम के सामुदायिक भवन की जमीन पर ही कथित तौर पर कब्जे की कोशिश की जा रही है। मामला नगर निगम के वार्ड नंबर 6 का है, जहां सामुदायिक भवन जिस जमीन पर बना है, उसका खाता नंबर 45 और प्लॉट

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 27, 2026 Nov 27 84 Views
Share

गिरिडीह : नगर निगम में भू-माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब नगर निगम के सामुदायिक भवन की जमीन पर ही कथित तौर पर कब्जे की कोशिश की जा रही है। मामला नगर निगम के वार्ड नंबर 6 का है, जहां सामुदायिक भवन जिस जमीन पर बना है, उसका खाता नंबर 45 और प्लॉट नंबर 321 बताया जा रहा है।

आरोप है कि भू-माफियाओं द्वारा इस जमीन की रजिस्ट्री कराने की कोशिश की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि जिस जमीन पर नगर निगम का सामुदायिक भवन मौजूद है, उसी जमीन के नाम पर कथित भू-माफियाओं के पक्ष में नगर निगम से होल्डिंग या राजस्व रसीद भी काटे जाने की बात सामने आई है।

मामले को लेकर एक ग्रामीण ने रजिस्ट्रार के समक्ष आवेदन दिया था। इसके बाद रजिस्ट्रार की ओर से स्थल जांच कराई गई। आवेदनकर्ता का दावा है कि जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद फिलहाल जमीन की रजिस्ट्री पर रोक लगा दी गई है।

MIDDLE
Sponsored

लेकिन अब आरोप है कि भू-माफिया हाई कोर्ट का डर दिखाकर रजिस्ट्रार पर रजिस्ट्री करने का दबाव बना रहे हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब जमीन पर नगर निगम का सामुदायिक भवन बना है, जब शिकायत की जांच भी हो चुकी है, तो आखिर नगर निगम इस पूरे मामले में बेफिक्र क्यों है?

जनता की जमीन पर आखिर किसका अधिकार? नगर निगम जवाब दे, और प्रशासन कथित भू-माफियाओं के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करे।

MIDDLE
Sponsored

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories