TOP BANNER
Sponsored

पुलिस गिरफ्त से फरार हो गया था नवडीहा पंचायत का मुखिया, अब उप मुखिया संभालेंगे पंचायत की जिम्मेदारी

गिरिडीह : जमुआ प्रखंड की नवडीहा पंचायत के मुखिया विनोद साव की लगातार अनुपस्थिति के बीच प्रशासन ने पंचायत के कामकाज को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी ने आदेश जारी कर मुखिया की शक्तियां और जिम्मेदारियां उप मुखिया को सौंप दी हैं। दरअसल, विनोद साव की गिरफ्तारी के बाद जेल भेजे जाने से

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 31, 2026 Oct 31 60 Views
Share

गिरिडीह : जमुआ प्रखंड की नवडीहा पंचायत के मुखिया विनोद साव की लगातार अनुपस्थिति के बीच प्रशासन ने पंचायत के कामकाज को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी ने आदेश जारी कर मुखिया की शक्तियां और जिम्मेदारियां उप मुखिया को सौंप दी हैं।

दरअसल, विनोद साव की गिरफ्तारी के बाद जेल भेजे जाने से पहले चिकित्सकीय जांच कराई जा रही थी। इसी दौरान 3 सितंबर 2026 को वह अस्पताल से फरार हो गया था। इसके बाद मामले में गिरिडीह टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

आदेश में जमुआ थाना कांड संख्या 0218/2026 से संबंधित मामले का भी उल्लेख किया गया है। मुखिया की लगातार अनुपस्थिति के कारण नवडीहा पंचायत के नियमित कामकाज में परेशानी न हो, इसे देखते हुए प्रशासन ने पंचायत राज अधिनियम के प्रावधानों के तहत यह कदम उठाया है।

MIDDLE
Sponsored

जारी आदेश के अनुसार अब नवडीहा पंचायत के उप मुखिया मुखिया की शक्तियों का प्रयोग करेंगे। इसके साथ ही पंचायत के कार्यों का निष्पादन और मुखिया से संबंधित कर्तव्यों का निर्वहन भी उप मुखिया द्वारा किया जाएगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories