गिरिडीह। बगोदर-सरिया रोड पर बीएड कॉलेज के पास गुरुवार शाम हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौ’त हो गई। मृतक की पहचान विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के नउवाडीह निवासी दिनेश मंडल के रूप में हुई है। हादसे के बाद गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौ’त हो गई।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम बगोदर-सरिया रोड पर बीएड कॉलेज के पास सड़क दुर्घटना में दिनेश मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर किया गया था।
रांची के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को दिनेश मंडल ने दम तोड़ दिया। युवक की मौ’त की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी शोक का माहौल है।







