TOP BANNER
Sponsored

मॉर्निंग वॉक पर निकले किशोर की सड़क हादसे में मौत, परिवार में पसरा मातम

गिरिडीह : जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बुधवार तड़के मॉर्निंग वॉक के लिए निकले एक छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार, स्कूल और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।   मृतक की पहचान कठवारा निवासी 14 वर्षीय पीयूष कुमार

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 10, 2026 Jun 10 190 Views
Share

गिरिडीह : जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बुधवार तड़के मॉर्निंग वॉक के लिए निकले एक छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार, स्कूल और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

 

मृतक की पहचान कठवारा निवासी 14 वर्षीय पीयूष कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह लखराज सिंह का पुत्र था और मॉडल स्कूल पीरटांड़ में अध्ययनरत था। बताया जाता है कि पीयूष नियमित रूप से सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए जाता था।

 

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब चार बजे वह अपने एक मित्र के साथ बायो डायवर्सिटी पार्क की ओर जा रहा था। इसी दौरान कठवारा के पास मुख्य सड़क पर एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि पीयूष की मौके पर ही मौत हो गई।

MIDDLE
Sponsored

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पाकर पीरटांड़ थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

 

हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए स्थिति को सामान्य कराया।

 

बताया जाता है कि पीयूष अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और उसकी एक छोटी बहन है। बेटे की असामयिक मौत से परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories