Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

पीएम आवास योजना के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई की तिथि तय

71
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित करने का निर्देश दिया है।

 

जिला प्रशासन के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत पंचायत स्तरीय जनसुनवाई पूर्ण होने के बाद अब प्रखंड स्तर पर जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही और लाभुकों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम के तहत 

जमुआ प्रखंड में 18 मई 2026, पीरटांड़ प्रखंड में 20 मई 2026 गिरिडीह प्रखंड में 22 मई 2026 को जनसुनवाई आयोजित होगी। कार्यक्रम में संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के जिला समन्वयक मौजूद रहेंगे। उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जनसुनवाई कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और सभी आवश्यक अभिलेख एवं योजनाओं से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध रखे जाएं, ताकि लाभुकों की शिकायतों और सुझावों का त्वरित निष्पादन किया जा सके।

 

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जनभागीदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। सामाजिक अंकेक्षण और जनसुनवाई के माध्यम से योजना संचालन को और प्रभावी बनाने का प्रयास किया जाएगा।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

--------------------- विज्ञापन --------------------- --------------------- विज्ञापन ---------------------

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250