Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल के क्षितिज (पेपर-2) 97.13 व अयन (पेपर-1) 93 परसेंटाइल के साथ JEE Main 2026 में सफल

249
Below feature image Mobile 320X100

Giridih : JEE Main 2026 (सेशन-1) के परिणामों में गिरिडीह स्थित सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रशंसनीय सफलता दर्ज की है। विद्यालय के कक्षा 12 के छात्र क्षितिज सिन्हा ने JEE Main 2026 के पेपर-2 में 97.13 परसेंटाइल प्राप्त किया है। वहीं छात्र मो. अयन आलम ने JEE Main 2026 के पेपर-1 में 93 परसेंटाइल हासिल किया है। दोनों विद्यार्थियों ने अपने-अपने पेपर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और परिवार का नाम गौरवान्वित किया है।

क्षितिज सिन्हा के पिता शशि कुमार सिन्हा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। क्षितिज ने बताया कि उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन के साथ-साथ घर पर प्रतिदिन 12 से 14 घंटे अनुशासित अध्ययन किया। उनके अनुसार प्रतियोगी परीक्षा और बोर्ड परीक्षा दोनों पर समान रूप से ध्यान देना आवश्यक है। संतुलित तैयारी और निरंतर अभ्यास ही बेहतर परिणाम दिलाते हैं। उन्होंने यह भी साझा किया कि वे कई वर्षों से नियमित रूटीन के साथ अध्ययन कर रहे थे और प्रारंभिक कक्षाओं से ही प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति गंभीर थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

मो. अयन आलम ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित दिनचर्या और लगातार मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास निरंतर हों, तो सफलता अवश्य मिलती है।

विद्यालय के गणित शिक्षक जितेंद्र साहू ने बताया कि दोनों छात्र शुरू से ही समर्पित और मेहनती रहे हैं। भौतिकी शिक्षक मनोज मंडल ने कहा कि क्षितिज और अयन ने अपनी लगन और आत्मविश्वास से यह उपलब्धि हासिल की है।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक जोरावर सिंह सलूजा ने दोनों विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का अवसर है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन, अनुशासन और निरंतर प्रयास से राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन संभव है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

--------------------- विज्ञापन --------------------- --------------------- विज्ञापन ---------------------

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250