AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सलूजा स्कूल के जपजीव का राष्ट्रीय पेंटाथलॉन में चयन, पूरे विद्यालय में खुशी की लहर

गिरिडीह : सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल के सातवीं कक्षा के छात्र जपजीव सिंह सलूजा ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। उनका चयन आधुनिक पेंटाथलॉन नेशनल चैम्पियनशिप (बायएथल/ट्राएथल) 2025 में हुआ है, जो 5 से 7 अक्टूबर तक इंदौर (मध्य प्रदेश) में आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता आधुनिक पेंटाथलॉन फेडरेशन


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल के सातवीं कक्षा के छात्र जपजीव सिंह सलूजा ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। उनका चयन आधुनिक पेंटाथलॉन नेशनल चैम्पियनशिप (बायएथल/ट्राएथल) 2025 में हुआ है, जो 5 से 7 अक्टूबर तक इंदौर (मध्य प्रदेश) में आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता आधुनिक पेंटाथलॉन फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में हो रही है।

देशभर के 22 राज्यों से 400 से अधिक एथलीट इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। झारखंड से रांची और जमशेदपुर के खिलाड़ी भी चयनित हुए हैं, लेकिन गिरिडीह जिले से एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में जपजीव सिंह सलूजा ने जगह बनाई है। वे बायएथल श्रेणी में प्रतिभाग कर रहे हैं, जिसमें तैराकी और रनिंग शामिल हैं। इस श्रेणी के तहत उन्होंने 100 मीटर तैराकी और 400 मीटर रनिंग में भाग लिया है।

जपजीव के चयन से पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक जोरावर सिंह सलूजा ने उन्हें बधाई दी और प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दीं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मॉडर्न पेंटाथलॉन विश्व के प्रतिष्ठित ओलंपिक खेलों में से एक है, जो खिलाड़ियों की बहुमुखी प्रतिभा, फुर्ती और मानसिक मजबूती की परीक्षा लेता है। इसमें पाँच विधाएँ शामिल होती हैं — फेंसिंग, तैराकी, घुड़सवारी, लेज़र रनिंग और शूटिंग। यह खेल 1912 से ओलंपिक का हिस्सा रहा है और एथलीटों के संपूर्ण विकास को दर्शाता है। जपजीव का यह चयन गिरिडीह क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और सभी की निगाहें उनके प्रदर्शन पर टिकी हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories