TOP BANNER
Sponsored

प्लंबर मीट में उजागर हुई निर्माण पाइप्स एंड टैंक्स की ताकत और गुणवत्ता, प्लंबरों ने सराहा

बिहार : मुंगेर जिले के चांदपुरा स्थित ओम ट्रेडर्स में रविवार को निर्माण पाइप्स एंड टैंक्स की ओर से भव्य प्लंबर मीट का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में प्लंबरों ने हिस्सा लिया और कंपनी के उत्पादों की गुणवत्ता, टिकाऊपन और उपयोगिता पर खुलकर चर्चा की। बताया गया कि निर्माण पाइप्स एंड

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 8, 2025 Sep 8 86 Views
Share

बिहार : मुंगेर जिले के चांदपुरा स्थित ओम ट्रेडर्स में रविवार को निर्माण पाइप्स एंड टैंक्स की ओर से भव्य प्लंबर मीट का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में प्लंबरों ने हिस्सा लिया और कंपनी के उत्पादों की गुणवत्ता, टिकाऊपन और उपयोगिता पर खुलकर चर्चा की।

बताया गया कि निर्माण पाइप्स एंड टैंक्स वर्षों से पाइप, फिटिंग, टैंक्स और अन्य निर्माण सामग्री बनाने वाली अग्रणी कंपनी है। कंपनी न केवल बिहार में बल्कि झारखंड, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में अपने उत्पादों का भरोसेमंद नेटवर्क संचालित कर रही है। समय-समय पर कंपनी विभिन्न शहरों में मीटिंग और ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित करती है, ताकि प्लंबरों और तकनीकी विशेषज्ञों से प्रत्यक्ष फीडबैक लिया जा सके और उत्पादों को और बेहतर बनाया जा सके।

मीटिंग में कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर अमिताभ और ओम ट्रेडर्स के प्रोपाइटर भानु सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्लंबरों से फीडबैक लिया और प्रोडक्ट की खूबियों पर प्रकाश डाला। कंपनी ने बताया कि उनके पाइप और टैंक्स मजबूत, टिकाऊ और लीक-प्रूफ हैं। उच्च गुणवत्ता वाले कच्चे माल का इस्तेमाल उन्हें लंबे समय तक भरोसेमंद बनाता है। साथ ही, इंस्टॉलेशन में आसानी और कम मेंटेनेंस की सुविधा भी उनके प्रोडक्ट की प्रमुख विशेषताएं हैं।

MIDDLE
Sponsored

प्लंबरों ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि निर्माण पाइप्स एंड टैंक्स के प्रोडक्ट का उपयोग करने के बाद उन्हें किसी भी तरह की शिकायत नहीं मिली और उत्पाद पूरी तरह भरोसेमंद साबित हुआ है। इस मीटिंग से प्लंबरों का उत्साह बढ़ा और उनके अनुभव कंपनी के लिए मूल्यवान फीडबैक साबित हुए।

 

कंपनी ने मीट के अंत में सभी प्रतिभागियों का सम्मान किया और भविष्य में नए प्रोडक्ट्स और तकनीक के साथ अपने प्रोडक्ट को और बेहतर बनाने का आश्वासन दिया। इस तरह के कार्यक्रम कंपनी और प्लंबरों के बीच विश्वास और सहयोग को मजबूत बनाने में भी मदद करते हैं। निर्माण पाइप्स एंड टैंक्स का उद्देश्य केवल उत्पाद बेचना नहीं, बल्कि ग्राहकों और प्लंबरों के साथ लंबे समय तक भरोसेमंद संबंध बनाना और गुणवत्ता के क्षेत्र में लगातार सुधार करना है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories