TOP BANNER
Sponsored

अवैध शराब कारोबार पर उत्पाद विभाग की कार्रवाई, छापेमारी कर साढ़े 3 क्विंटल जावा महुआ और 3 सौ लीटर से अधिक अवैध चुलाई शराब किया जब्त

गिरिडीह : उत्पाद विभाग ने पुलिस की मदद से एक बार फिर अवैध देशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में जावा महुआ और अवैध चुलाई शराब जब्त किया है. साथ ही अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त भट्टी को भी नष्ट किया गया है. विभाग ने यह कार्यवाही तिसरी थाना क्षेत्र के

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 8, 2025 May 8 58 Views
Share

गिरिडीह : उत्पाद विभाग ने पुलिस की मदद से एक बार फिर अवैध देशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में जावा महुआ और अवैध चुलाई शराब जब्त किया है. साथ ही अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त भट्टी को भी नष्ट किया गया है.

विभाग ने यह कार्यवाही तिसरी थाना क्षेत्र के गुमगी में किया है. गुरुवार की सुबह उत्पाद विभाग की टीम अचानक तिसरी आ धमकी. जहां तिसरी पुलिस के सहयोग से गुमगी गांव में व नदी किनारे छापेमारी की गई. छापेमारी का नेतृत्व उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक रवि रंजन ने किया.

उन्होंने बताया कि गुमगी में हुई छापेमारी में 3400 किलोग्राम जावा महुआ और 330 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त किया गया है.साथ ही दो अभियुक्त मनोज रावत और बालेश्वर यादव के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया है. मौके पर रवि रंजन ने कहा कि किसी भी सूरत में अवैध शराब कारोबार चलने नहीं दिया जाएगा. अवैध शराब कारोबार से जुड़ी कोई भी जानकारी हो तो तुरंत सूचित करें.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories