TOP BANNER
Sponsored

नवदीप नर्सिंग होम में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, 25 यूनिट हुआ रक्त संग्रह

गिरिडीह : शहर के पचंबा थाना से थोड़ी दूरी पर बिशनपुर स्थित नवदीप नर्सिंग होम में डिस्ट्रिक्ट हेल्थ सोसाइटी के द्वारा बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 25 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस बाबत जानकारी देते हुए नर्सिंग होम की निदेशक डॉ. नूतन लाल और डॉ. दीपक कुमार ने कहा

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 30, 2025 Apr 30 47 Views
Share

गिरिडीह : शहर के पचंबा थाना से थोड़ी दूरी पर बिशनपुर स्थित नवदीप नर्सिंग होम में डिस्ट्रिक्ट हेल्थ सोसाइटी के द्वारा बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 25 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस बाबत जानकारी देते हुए नर्सिंग होम की निदेशक डॉ. नूतन लाल और डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि रक्त की कमी ना हो इस उद्देश्य से नर्सिंग होम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने सभी स्वस्थ लोगों से बढ़चढ़ रक्तदान करने की अपील की। कहा कि रक्तदान करने से शरीर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। कहा कि थैलीसीमिया मरीज और डिलीवरी के वक्त प्रसूता को रक्त की आवश्यकता पड़ती रहती है। ऐसे में जरूरतमंदों को लाभ मिले इस उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया है।

शिविर के सफल आयोजन में डॉ. नूतन लाल, डॉ. दीपक कुमार, मदन लाल विश्वकर्मा, डॉ. सोहेल अख्तर व उनकी टीम और नर्सिंग होम के सभी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories