TOP BANNER
Sponsored

चाणक्य आईएएस एकेडेमी 04 मई से शुरू कर रहा है 12 वीं के विद्यार्थियों के लिए करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम

समृद्ध डेस्क : चाणक्य आईएएस एकेडमी, हजारीबाग केंद्र शिक्षा के क्षेत्र में हर वर्ष की भांति 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए इस बार भी 4 मई से विशेष करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत कर रही है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य – इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे विद्यार्थियों को समय रहते सही दिशा

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk May 2, 2025 May 2 51 Views
Share

समृद्ध डेस्क : चाणक्य आईएएस एकेडमी, हजारीबाग केंद्र शिक्षा के क्षेत्र में हर वर्ष की भांति 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए इस बार भी 4 मई से विशेष करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत कर रही है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य – इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे विद्यार्थियों को समय रहते सही दिशा देना है, जिसमें छात्र एवं अभिभावक दोनों शामिल होगें, ताकि वे अपने जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय को सोच-समझकर और आत्मविश्वास के साथ ले सकें ।

जानकारी दी गई कि यह कार्यक्रम हजारीबाग स्थित केंद्र के साथ-साथ झारखंड के रांची केन्द्र में भी आयोजित किया जा रहा है । इस पहल को लेकर चाणक्य आईएएस एकेडमी के निदेशक विनय कुमार मिश्रा का कहना है कि – “यह समय छात्रों के लिए निर्णायक होता है, यदि सही मार्गदर्शन समय पर मिल जाए तो अभ्यर्थी अपने जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

वहीं संस्थान की महाप्रबंधक रीमा मिश्रा का कहना है कि- “सही समय पर लिया गया करियर का निर्णय, भविष्य में अनगिनत संभावनाओं के द्वार खोल सकता है । सही करियर चुनना जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है, और करियर काउंसलिंग उसमें आपकी सबसे बड़ी मददगार बन सकती है। सफल करियर की शुरुआत आत्मविश्लेषण और सही मार्गदर्शन से होती है । आपको यह जानना चाहिए कि करियर काउंसलिंग सिर्फ एक सलाह नहीं, बल्कि एक सुविचारित निर्णय लेने की प्रक्रिया है । आवश्यकता है तो बस सही मार्गदर्शन, धैर्य और निरंतर प्रयास की ।

MIDDLE
Sponsored

 

बताया गया कि कार्यक्रम का संचालन कर रहे क्षेत्र विशेषज्ञों व पूर्व सिविल सेवकों की टीम के द्वारा सिविल सेवा परीक्षा के साथ-साथ अन्य उपलब्ध अवसरों और करियर विकल्पों के बारे में विस्तार से चर्चा कि जाएगी । प्रश्नोत्तर सत्र में छात्रों द्वारा अपने करियर से जुड़े सवाल पूछे जा सकते हैं जिनका विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से चर्चा किया जाएगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories