TOP BANNER
Sponsored

12वीं परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी ख़बर, चाणक्य आईएएस अकादमी में शुरू हुआ नि:शुल्क करियर काउंसलिंग

समृद्ध डेस्क : “अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें, अपने सपनों को दिशा दें, और आज  से ही एक  सुनहरे भविष्य की ओर कदम बढ़ाएँ — चाणक्य आईएएस  एकेडमी हर मोड़ पर आपका मार्गदर्शन करेगी।” – का संदेश लिए – चाणक्य आईएएस एकेडमी, हजारीबाग केंद्र ने शिक्षा के क्षेत्र में हर वर्ष की भांति 12वीं कक्षा

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Apr 11, 2025 Apr 11 26 Views
Share

समृद्ध डेस्क : “अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें, अपने सपनों को दिशा दें, और आज  से ही एक  सुनहरे भविष्य की ओर कदम बढ़ाएँ — चाणक्य आईएएस  एकेडमी हर मोड़ पर आपका मार्गदर्शन करेगी।” – का संदेश लिए – चाणक्य आईएएस एकेडमी, हजारीबाग केंद्र ने शिक्षा के क्षेत्र में हर वर्ष की भांति 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 12 अप्रैल से  विशेष करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य – इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे विद्यार्थियों को समय रहते सही दिशा देना है, जिसमें छात्र एवं अभिभावक दोनों आ सकते हैं, ताकि वे अपने जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय को सोच-समझकर और आत्मविश्वास के साथ ले सकें। यह कार्यक्रम हजारीबाग स्थित केंद्र के साथ-साथ झारखंड के रांची, धनबाद, कोडरमा मैं स्थित अकादमी केन्द्रों में भी आयोजित किया जा रहा है।

12वीं परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी ख़बर, चाणक्य आईएएस अकादमी में शुरू हुआ नि:शुल्क करियर काउंसलिंग

यह समय छात्रों के लिए निर्णायक : विनय कुमार मिश्रा, निदेशक

 

इस पहल को लेकर चाणक्य आईएएस  एकेडमी के निदेशक विनय कुमार मिश्रा का कहना है कि – “यह समय  छात्रों के लिए निर्णायक होता है, यदि सही मार्गदर्शन समय  पर  मिल जाए तो अभ्यर्थी अपने जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं, हमारा उद्देश्य उन्हें आत्मविश्वास देना और एक स्पष्ट दिशा दिखाना है । यदि छात्र प्रारंभिक अवस्था में ही अपने लक्ष्य को स्पष्ट कर लें और सही मार्गदर्शन प्राप्त करें, तो न केवल वे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं, बल्कि देश निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।”

 

भविष्य में अनगिनत संभावनाओं के द्वार : रीमा मिश्रा, महाप्रबंधक

 

वहीं संस्थान की महाप्रबंधक रीमा मिश्रा का कहना है कि- “सही समय पर लिया गया करियर  का निर्णय, भविष्य में अनगिनत संभावनाओं के द्वार खोल सकता है । सही करियर चुनना जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है, और करियर काउंसलिंग उसमें आपकी सबसे बड़ी मददगार बन सकती है। सफल  करियर की शुरुआत आत्मविश्लेषण और सही मार्गदर्शन से होती है । आपको यह जानना चाहिए कि करियर काउंसलिंग सिर्फ एक सलाह नहीं, बल्कि एक सुविचारित निर्णय लेने की प्रक्रिया है । आवश्यकता है तो बस सही मार्गदर्शन, धैर्य और निरंतर प्रयास की । इस राह में चाणक्य आईएएस एकेडमी न केवल एक संस्थान है, बल्कि यह एक संकल्प है — आपके उज्जवल भविष्य का ।”

MIDDLE
Sponsored

 

कार्यक्रम का संचालन कर रहे क्षेत्र विशेषज्ञों व पूर्व सिविल सेवकों की टीम के द्वारा सिविल सेवा परीक्षा के साथ-साथ अन्य उपलब्ध अवसरों जैसे- रक्षा सेवा, विधि, प्रबंधन, पत्रकारिता, विज्ञान एवं तकनीक, बैंकिंग, एसएससी, रेलवे, साहित अन्य उपलब्ध अवसरों,  पब्लिक पॉलिसी, लॉ, मानविकी, बीटेक, आईआईटी और प्रबंधन जैसे वैकल्पिक करियर विकल्पों के बारे में विस्तार से चर्चा कि जाएगी । प्रश्नोत्तर सत्र में छात्रों द्वारा अपने करियर से जुड़े सवाल पूछे जा सकते हैं जिनका विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से चर्चा किया जाएगा ।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories