TOP BANNER
Sponsored

टोल प्लाजा के पास खराब हुई मवेशियों को तस्करी कर ले जा रही कंटेनर, ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

डुमरी : गिरिडीह जिले के डुमरी कुलगो टोल प्लाजा के पास शुक्रवार की सुबह तस्करी कर ले जाए जा रहे मवेशियों से लोड एक कंटेनर वाहन को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। वहीं डुमरी पुलिस द्वारा कंटेनर को जब्त कर थाने ले जाया गया है। पुलिस द्वारा जब्ती सूची बनाई जा

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 28, 2025 Mar 28 58 Views
Share

डुमरी : गिरिडीह जिले के डुमरी कुलगो टोल प्लाजा के पास शुक्रवार की सुबह तस्करी कर ले जाए जा रहे मवेशियों से लोड एक कंटेनर वाहन को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। वहीं डुमरी पुलिस द्वारा कंटेनर को जब्त कर थाने ले जाया गया है। पुलिस द्वारा जब्ती सूची बनाई जा रही है। वहीं मौके से 3 ड्राइवर, खलासी व एक अन्य को हिरासत में लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मवेशियों से भरा कंटेनर वाहन टोल प्लाजा के पास खराब हो गया था। जिसके बाद चालक , खलासी और एक अन्य सहयोगी कंटेनर के उपर सम्भवतः सो गया था। वहीं सुबह जब ग्रामीणों ने मवेशियों की आवाज सुनी तो झांक कर देखा तो पाया कि कंटेनर में दुधारू गाय क्रूरता पूर्वक लोड है। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच किया। इस दौरान पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ कर रही है।

गौरतलब है कि जीटी रोड NH19 पर पशु तस्करी का गोरखधंधा खूब चरम सीमा पर है। धंधे में झारखंड, बंगाल के कई बड़े सिंडिकेट काम करते हैं। वहीं इनके पीछे कई सफेदपोश का हाथ होता है जो इन्हें संरक्षण देते हैं।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories