TOP BANNER
Sponsored

दो दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

गिरिडीह : डुमरी थाना इलाके के वनांचल चौक स्थित फुटपाथ पर अवस्थित दो दुकानों में बीती रात भीषण आग लग गई । आगलगी की इस घटना से दुकान में रखे सारा सामान जलकर राख हो गया है हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग कैसे लगी इसके कारणों का खुलासा नहीं हो

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 12, 2025 Mar 12 66 Views
Share

गिरिडीह : डुमरी थाना इलाके के वनांचल चौक स्थित फुटपाथ पर अवस्थित दो दुकानों में बीती रात भीषण आग लग गई । आगलगी की इस घटना से दुकान में रखे सारा सामान जलकर राख हो गया है हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग कैसे लगी इसके कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। घटना की सूचना पर डुमरी पुलिस द्वारा तुरंत फायर ब्रिगेड को गिरिडीह से बुलाया गया परंतु फायर ब्रिगेड के पहुंचने के पहले ही दोनों दुकानों में आग पूरी तरह से फैल चुकी थी। आग और आगे ना फैले इसके लिए स्थानीय ग्रामीणों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय मुखिया खेमलाल महतो के अथक प्रयास से डुमरी चौक के कई दुकानों में आग लगने से बचाया गया। हालांकि फिर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया।

घटना में सुधीर कुमार की खैनी दुकान जिसमें लाखों रुपए का खैनी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया सुधीर कुमार के अनुसार इस घटना में 2. 5 से 3 लाख रूपये की क्षति पहुंची है वहीं शंभू कुमार के अनुसार इन्हें भी उतना का ही नुकसान हुआ है। शंभू कुमार ने कहा किए उनका पूजा भंडार था इस घटना में उनका सारा दुकान जलकर राख हो गया है और उन्हें भी लगभग 2.5 लाख की क्षति पहुंची है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories