TOP BANNER
Sponsored

दो बाइक के बीच टक्कर के बाद सड़क पर गिरी छात्रा, पीछे से आ रही बस ने कुचला, मौत

Report : Shubham Kumar  गावां : थाना इलाके के बंगाली बारा के समीप सोमवार की देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस घटना में एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 5 छात्र छात्राएं घायल है। मृत छात्रा पसनोर गांव निवासी संतोष रजक की 14 वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी थी। जबकि घायलों

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 10, 2025 Mar 10 50 Views
Share

Report : Shubham Kumar 

गावां : थाना इलाके के बंगाली बारा के समीप सोमवार की देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस घटना में एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 5 छात्र छात्राएं घायल है। मृत छात्रा पसनोर गांव निवासी संतोष रजक की 14 वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी थी। जबकि घायलों में जोरासिमर निवासी मुकेश राय की पुत्री रेशमी कुमारी, सुखदेव रजवार की पुत्री शिम्पी कुमारी, सिकंदर राजवंशी का पुत्र गुलशन कुमार, लखन रजवार का पुत्र छोटू कुमार, दिनेश रजक का पुत्र राहुल कुमार शामिल है।

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार आठवीं बोर्ड की परीक्षा देकर दो बाइक पर सवार होकर सभी देर शाम को अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बंगाली बरगद के पास दोनों बाइक में आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार नीचे गिर गए। वहीं इस दौरान मौके से गुजर रही बस ने छात्रा को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही छात्रा प्रीति की मौत हो गई। घटना में 2 छात्राओं की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायलों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

MIDDLE
Sponsored

इधर घटना के आक्रोश में स्थानीय ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग करते सड़क को जाम कर दिया। घटना और ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम की सूचना पर गावां अंचलाधिकारी अविनाश रंजन, थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह सदलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाया। इस दौरान सरकारी प्रावधान के तहत 2 लाख रुपए का मुआवजा समेत अन्य सरकारी योजना का लाभ दिए जाने का लिखित आश्वासन दिया गया। जिसके बाद लोगों ने सड़क से जाम हटा दिया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories