AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एकता मंच के जिलाध्यक्ष बनें डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी

गिरिडीह : शहर के बोरो चौधरी कॉम्प्लेक्स में अवस्थित शहनाई बैंक्वेट हॉल में रविवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एकता मंच की पहली और निर्णायक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान अनुसूचित जाति से आने वाले सभी वर्ग के लोग मौजूद थे। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकता पर जोर दिया और इस


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : शहर के बोरो चौधरी कॉम्प्लेक्स में अवस्थित शहनाई बैंक्वेट हॉल में रविवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एकता मंच की पहली और निर्णायक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान अनुसूचित जाति से आने वाले सभी वर्ग के लोग मौजूद थे। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकता पर जोर दिया और इस एकता को प्रत्येक गांव, मोहल्ले और घर घर तक पहुंचने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान समाज के लोगों ने एक स्वर में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एकता मंच का जिलाध्यक्ष गिरिडीह के सुप्रसिद्ध रेडियोलॉजिस्ट डॉ शैलेंद्र कुमार चौधरी को चुना। इस दौरान जिलाध्यक्ष के रूप में चयन किए जाने पर श्री चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया साथ ही कहा कि समाज के लोगों ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है उसपर वे बखूबी खड़ा उतरने का प्रयास करेंगे।

भव्य कार्यक्रम आयोजित कर किया जाएगा संगठन विस्तार

बताया गया कि इस संगठन का विस्तार जल्द ही राष्ट्र, प्रदेश, जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर किया जाएगा। साथ ही जल्द एक बड़ा और भव्य कार्यक्रम आयोजित कर गिरिडीह जिला कमिटी का विस्तार किया जाएगा।

ये थे उपस्थित

बैठक की अध्यक्षता छत्रधारी महथा ने किया। जबकि मंच का संचालन विनोद चौधरी ने किया। वहीं बैठक में भोला चौधरी, लक्ष्मीनारायण महथा, गौतम कुमार,अमरेंद्र कुमार चौधरी, डॉ. रविकांत, मुखिया दशरथ रविदास, महेंद्र चौधरी, दीपक तुरी, गिरधारी महथा, रंजीत कुमार, दिनेश रजक, अनिल चौधरी, तुषार अभिराज, जयलाल चौधरी, महेंद्र चौधरी, रणधीर पासी, मनोज पासी, विनोद कुमार, संजय चौधरी, सुनील महथा, संदीप कुमार महथा, अमरेंद्र कुमार चौधरी, अनिल महथा, महेंद्र कुमार चौधरी, सकलदेव चौधरी, लखन चौधरी, महेंद्र चौधरी, मनोज पासी, राजेश कुमार चौधरी, राजीव रंजन चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, सुरेश पासवान आदि उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories